Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia parliamentary election 2021 : रूस में आज खत्म होगा संसदीय चुनाव, अंतरिक्ष से दो एस्ट्रोनॉट्स ने भी डाला वोट

Russia parliamentary election 2021 : रूस में आज खत्म होगा संसदीय चुनाव, अंतरिक्ष से दो एस्ट्रोनॉट्स ने भी डाला वोट

By अनूप कुमार 
Updated Date

रूस संसदीय चुनाव: रूस (Russia) में तीन दिवसीय संसदीय चुनाव (Parliamentary elections) रविवार को समाप्त हो जाएगा। इसके लिए 17 सितंबर को मतदान शुरू हुआ था। इस चुनाव को लेकर माना जा रहा है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की सत्तारूढ़ यूनाइटेड पार्टी (United Party) को इसमें जीत मिलने की उम्मीद है। चुनाव में व्यापक उल्लंघन और विपक्षी आवाजों को दबाने के आरोप भी लगे हैं। चुनाव के पहले दिन राष्ट्रपति पुतिन भी अपना कीमती वोट डाल चुके हैं। जेल में बंद पुतिन के घोर विरोधी नवेलनी भी अपने उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील कर रहे हैं।

पढ़ें :- Brazil floods: ब्राजील में बाढ़ ने मचाई तबाही, रियो ग्रांडे डो सुल में भूस्खलन और बाढ़ से 60 लोगों की मौत

रूस में मतदान आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली से होता है। रूस के चुनाव के आखिरी दिन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में मौजूद दो अतंरिक्ष यात्रियों ने भी वोट डाला। उन्होंने अंतरिक्ष से ही अपने पसंद के उम्मीदवार को वोट देकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अंतरिक्ष में मौजूद रूस के ओलेग नोवित्स्की और प्योत्र दुबोव ने ऑनलाइन वोटिंग के जरिये ऐसा किया। जिसके बारे में अंतरिक्ष एजेंसी Roscosmos की तरफ से वीडियो अपलोड करके जानकारी दी गई।

खबरों के अनुसार,एस्ट्रोनॉट ओलेग नोवित्स्की ने कहा कि यहां इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग के लिए बैलेट मौजूद है। अब हम भी चुनाव में अपना मत देने को तैयार हैं। गौरतलब है कि कि संसदीय चुनाव रूस के लोगों को अर्थव्यवस्था, असहमति पर कार्रवाई, कोरोना महामारी में सरकार के रवैये पर लोगों को गुस्सा निकालने का एक मंच दे सकता है। संसदीय चुनाव को आने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिहाज से बहुत ही अहम माना जाता है। सत्तारूढ़ पार्टी यूनाइटेड रशिया अपने नियंत्रण पर पकड़ बनाए रखने के लिए काफी संघर्ष कर रही है। उसके लिए पुतिन एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।

Advertisement