Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अमेरिकी रिपोर्ट में दावा रूस 2022 में इस देश पर कर सकता है हमला, 1.75 लाख सैनिकों की तैनाती!

अमेरिकी रिपोर्ट में दावा रूस 2022 में इस देश पर कर सकता है हमला, 1.75 लाख सैनिकों की तैनाती!

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। यूक्रेन (Ukraine) और रूस (Russia) की सीमा पर लगातार बढ़ता तनाव पूरी दुनिया के लिए चिंता का सबब बनता जा रहा है। यूक्रेन (Ukraine) ने दावा किया कि रूस (Russia) ने सीमा पर 94 हजार से अधिक सैनिकों को तैनात किया है। आगामी नए साल 2022 जनवरी के अंत तक इसमें और इजाफा हो सकता है। इस दोनों देशों के बीच तनाव पर अमेरिका (US) की भी पैनी नजर बनाए हुए है।

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन

अमेरिकी खुफिया (US intelligence) अधिकारियों दावा है कि रूस यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई करने की फिराक में है। इसकी शुरुआत 2022 की शुरुआत में हो सकती है। इसके लिए रूस यूक्रेन की सीमा पर 1 लाख 75 हजार सैनिकों की तैनाती की योजना बना रहा है। इनमें से आधे से ज्यादा सैनिक यूक्रेन की सीमा के पास विभिन्न बिंदुओं पर तैनात हैं। इसकी जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) प्रशासन के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एपी को नाम न छापने की शर्त पर बताया है।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी (White House spokeswoman Jen saki) ने कहा कि अगर रूस (Russia) की तरफ से यूक्रेन (Ukraine)  के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई हुई, तो बाइडन प्रशासन इसमें हस्तक्षेप करेगा। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden)  ने शुक्रवार को यूक्रेन (Ukraine)  पर हमले को लेकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन को चेतावनी दी है।

बाइडन ने कहा कि हम लंबे समय से रूस (Russia) की कार्रवाइयों से अवगत हैं। हम इस मामले में पुतिन के साथ लंबी चर्चा करने वाले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम रूस के आक्रमण को रोकने के लिए व्यापक और सार्थक कदम उठा रहे हैं। पुतिन जो करने जा रहे हैं, उससे लोग काफी चिंतित हैं। उनके लिए यह करना बहुत मुश्किल हो जाएगा।

बता दें कि व्हाइट हाउस (White House) और क्रेमलिन अगले हफ्ते बाइडन और पुतिन के बीच बातचीत कराने की व्यवस्था कर रहे हैं। उधर, पुतिन के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशकोव ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि आगामी दिनों में पुतिन-बाइडन (Putin-Biden) की बातचीत कराने की व्यवस्था की गई है, लेकिन तारीख का एलान तब किया जाएगा। जब मॉस्को और वाशिंगटन विवरण को अंतिम रूप दे देंगे।

पढ़ें :- राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को लगाई कड़ी फटकार, कहा- कानून से ऊपर नहीं हैं
Advertisement