Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia Ukraine War : भारतीयों को Ukraine से लाने के लिए 46 उड़ानें, C-17 ग्लोबमास्टर ने भरी उड़ान

Russia Ukraine War : भारतीयों को Ukraine से लाने के लिए 46 उड़ानें, C-17 ग्लोबमास्टर ने भरी उड़ान

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russia Ukraine War  : रूस यूक्रेन युद्ध की लड़ाई अब सातवें दिन में पहुंच चुकी है। यूक्रेन की राजधानी कीव को रूसी सेना ने चारो तरफ से घेर लिया है। युद्धग्रस्त यूक्रेन युद्ध की आपदा में में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए सरकार का प्रयास तेज हो गया है। भारत ने यूक्रेन के पड़ोसी देशों से कम से कम 46 उड़ानें संचालित करके भारतीयों को निकालने की योजना तैयार की है। ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) के तहत, 8 मार्च तक 46 उड़ानें निर्धारित की गई हैं।

पढ़ें :- Goldy Brar Alive : गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की नहीं हुई मौत, अमेरिकी पुलिस ने मीडिया रिपोर्ट्स का किया खंडन

विदेश मंत्रालय ने कहा कि विमानों की उड़ान का इंतजाम करना हमारे लिए कोई समस्या नहीं है और अधिक उड़ान लगाई जा सकती हैं। यूक्रेनी और रूसी सैनिक के मध्य तेज होती लड़ाई के बीच कीव और खारकीव जैसे शहरों से भारतीयों को यूक्रेन की पश्चिमी सीमा तक पहुंचाना हमारी मुख्य चिंता है।

भारतीय छात्रों को जल्द से जल्द वापसी के लिए इंडियन एयरफोर्स को भी लगा दिया गया है। बुधवार की भोर में राष्ट्रीय राजधानी के पास हिंडन में अपने घरेलू बेस पर भारतीय वायु सेना के सी -17 परिवहन विमान ने उड़ान भरी। यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए विमान सुबह 4 बजे रोमानिया के लिए रवाना हुआ।

रूसी सेना यूक्रेन के शहरों पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है। रूसी सेना ने कीव में टेलीविजन चैनल के टावर को ही उड़ा दिया।  पल-पल बदल वैश्विक परिस्थितियां बदल रही है। इसी बीच यूक्रेनी सेना ने कहा, “रूसी सेना की हवाई टुकड़ियां खारकीव में लैंड हुई हैं, और उन्होंने एक अस्पताल पर हमला किया है। फिलहाल लड़ाई जारी है। रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन की सेना ने इस बात की पुष्टि की है कि रूसी पैराट्रूपर्स खारकीव में उतरे चुके हैं। इस शहर को पहले ही रूसी सेना ने घेर रखा है।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह कैसरगंज सीट से नहीं लड़ेंगे चुनाव! भाजपा इन्हें बनाएगी अपना उम्मीदवार
Advertisement