Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia-Ukraine War Live : पुरुष यूक्रेन छोड़कर बाहर नहीं जा सकते, सामान्य लामबंदी की घोषणा को किया गया पब्लिश

Russia-Ukraine War Live : पुरुष यूक्रेन छोड़कर बाहर नहीं जा सकते, सामान्य लामबंदी की घोषणा को किया गया पब्लिश

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russia-Ukraine War Live : रूस ने गुरुवार को यूक्रेन से जंग का ऐलान कर दिया। रूस – यूक्रेन की जंग से यूक्रेन में चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। यूक्रेनी नागरिकों में खौफ का आलम है। लोग जान बचाने के लिए दूसरे देशों में शरण लेने के लिए सीमा की तरफ भाग रहे है। रूस और यूक्रेन की जंग से उपजे ताजा हालात से वैश्विक परिस्थितियों तेजी से बदलाव हो रहा है। खबरों के अनुसार,मार्शल लॉ के लागू होते ही हजारों की संख्या में नागरिक मेट्रो स्टेशन में शेल्टर ले रहे हैं।  यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस की सेना घुस गई है। रूस के टैंक कीव की सड़कों पर दौड़ रहे हैं।यूक्रेन के राष्ट्रपति ने गुरुवार देर रात राष्ट्र के नाम अपने एक वीडियो संदेश में बताया था कि रूसी सैनिक राजधानी कीव में घुस आए हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने दाखिल किया अपना नामांकन, ​भाजपा प्रत्याशी बोले-अब रायबरेली इनको अच्छे से सबक सिखाएगी

लामबंदी की घोषणा को पब्लिश किया गया है
राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के हमले के बाद देश में सामान्य लामबंदी की घोषणा कर दी है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की वेबसाइट पर उनके सामान्य लामबंदी की घोषणा को पब्लिश किया गया है। इस आदेश में कहा गया है कि लामबंदी का यह निर्णय रूसी सेना द्वारा यूक्रेन के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के मद्देनजर अपनी सुरक्षा के लिए लिया गया है। यूक्रेन के बॉर्डर गार्ड सर्विस के प्रमुख डेनियल मेंसिकोव ने ल्वोव में घोषणा की कि 18-60 वर्ष आयु वर्ग के पुरुषों के देश छोड़कर जाने पर रोक लगा दी गई है। हमलावर रूसी सेनाओं से लड़ने के लिए देश भर में सिपाहियों और नेवी को बुलाया।

Advertisement