Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के हुए एक साल, जानिए अभी तक कितने लोगों की हुई मौत?

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के हुए एक साल, जानिए अभी तक कितने लोगों की हुई मौत?

By शिव मौर्या 
Updated Date

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के आज एक साल पूरे हो गए हैं। एक साल बाद भी दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध का अभी अंत होता नहीं दिख रहा है। युद्ध से पीछे दोनों देशों हटते नहीं दिख रहा है। आइए जानते हैं कि युद्ध के दौरान एक साल में क्या—क्या हुआ है?

पढ़ें :- कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद BJP में शामिल हुईं राधिका खेड़ा, लगाए थे पार्टी पर गंभीर आरोप

23 फरवरी 2022 को किया सैन्य ऑपरेशन का ऐलान
बता दें कि, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य ऑपरेशन का ऐलान 23 फरवरी 2023 की रात को किया। पुतिन के इस ऐलान के चंद घंटे बाद ही यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के शहरों पर हमले शुरू हो गए। रूस के इस कदम से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया। यूक्रेन का साथ देने के लिए नाटो सदस्य देश खड़े हो गए। अमेरिका, ब्रिटेन, पोलैंड, फ्रांस समेत कई देशों ने युद्ध से बाहर रहते हुए यूक्रेन को मदद पहुंचानी शुरू कर दी।

युद्ध में मारे गए तीन लाख से ज्यादा लोग
एक साल से चल रहे इस युद्ध में मारे गए लोगों का कोई अधिकारिक आंकड़ा तो नहीं है लेकिन कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि तीन लाख से ज्यादा लोग दोनों देशों के बीच युद्ध में मारे गए हैं। नॉर्वे चीफ ऑफ डिफेंस की रिपोर्ट के अनुसार, इस युद्ध में 22 जनवरी 2023 तक यूक्रेन के तीस हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। एक लाख बीस हजार से ज्यादा यूक्रेनियन जवान अपनी जान गंवा चुके हैं। अमेरिका के आंकड़े बताते हैं कि 24 फरवरी 2022 से 16 फरवरी 2023 तक दो लाख से ज्यादा रूसी सैनिक या तो मारे जा चुके हैं या फिर यूक्रेन में बंधक बनाए गए हैं। इसके अलावा करीब सात हजार से ज्यादा रूस का साथ देने वाले यूक्रेनियन अलगाववादी भी मारे जा चुके हैं। दोनों तरफ से दो लाख से ज्यादा जवान और नागरिक लापता हैं।

रूस ने यहां पर किया कब्जा
मीडिया रिपोर्ट की माने तो रूस अब तक यूक्रेन के मैरियूपोल, दोनेत्स्क, खेरसॉन, लुहांस्क पर पूरी तरह से कब्जा कर चुका है। युद्ध के बाद रूस ने माइकोलाइव और खारकीव पर भी कब्जा कर लिया था। हालांकि, बाद में यूक्रेनी सेना ने रूस को जोरदार टक्कर देते हुए इन दोनों राज्यों पर वापस कब्जा जमा लिया। अभी भी कई राज्यों में रूस और यूक्रेन के बीच आक्रामक युद्ध जारी है। हालांकि, ये वही राज्य हैं, जो रूस से सटे हुए हैं।

पढ़ें :- खड़गे का EC पर बड़ा अटैक,'वोटिंग आंकड़ा जारी करने में इतनी देरी क्यूं, क्या यह अंतिम परिणामों में गड़बडी करने का प्रयास तो नहीं है?
Advertisement