Russia-Ukraine War : रूस ने यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध में एक बड़ी सफलता हासिल की है। रूस ने पूर्वी यूक्रेन के शेवचेन्को गांव पर कब्जा कर लिया है। यह गांव डोनेत्स्क क्षेत्र में है, जिसे रूस ने अपना हिस्सा घोषित किया है। इस गांव में महत्वपूर्ण प्राकृतिक भंडार हैं। इसे तीन साल से चल रहे संघर्ष में रूस की सबसे बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।यह इलाका यूक्रेन के प्रमुख लिथियम भंडारों में से एक है। खबरों के अनुसार, यूक्रेन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। शेवचेंको गांव के पूर्वी बाहरी इलाके में एक लिथियम का भंडार होने की बात कही जा रही है। लिथियम एक महत्वपूर्ण वैश्विक संसाधन है, जो इलेक्ट्रिक कारों और मोबाइल फोन जैसी तकनीकी उत्पादों में उपयोग होता है।
पढ़ें :- USA और भारत दस दिसबंर से द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर करेंगे बातचीत, इसी कैलंडर वर्ष में पहले चरण के समझौते पर होंगे हस्ताक्षर
शेवचेंको डोनेट्स्क और निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्रों की सीमा के पास स्थित है। यह लगभग 40 हेक्टेयर में फैले एक बड़े लिथियम भंडार के करीब स्थित है। 1982 में, सोवियत भूवैज्ञानिकों ने यहाँ लिथियम की एक बड़ी मात्रा की खोज की थी, जो इतनी गहराई पर पाई जाती है कि यह वाणिज्यिक खनन के लिए उपयुक्त है। चूँकि लिथियम का उपयोग बैटरी और अन्य आधुनिक तकनीकों को बनाने में किया जाता है, इसलिए यह क्षेत्र बहुत मूल्यवान है।