Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia Ukraine War : रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर रोके हमले , बदली युद्ध रणनीति

Russia Ukraine War : रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर रोके हमले , बदली युद्ध रणनीति

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russia Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच हो रही जंग गहरी होती जा रही है।रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमले रोक कर अपनी युद्ध रणनीति बदल दी है। दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध को एक महीने का वक्त पूरा हो गया है।खबरों के अनुसार, यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी सेना ने हमले रोक दिए गए हैं। और रूस देश के अन्य हिस्सों में हमला करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

पढ़ें :- सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी

खबरों के मुताबिक,रूस कीव पर कब्जा करने के लक्ष्य के बजाय यूक्रेन के पूर्वी डोनबास क्षेत्र में कब्जा करने पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहा है। दूसरी तरफ क्रेमलिन भी शुक्रवार को योजना में आए बदलाव की पुष्टि करता नजर आया। रूसी जनरल स्टाफ के उप प्रमुख कर्नल जनरल सर्गेई रुडस्कोई ने कहा कि अभियान के पहले चरण का मुख्य लक्ष्य यानी यूक्रेन की लड़ने की क्षमता को कम करने का लक्ष्य ‘मुख्यतय: पूरा कर लिया गया है’।

Advertisement