Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia Ukraine War : रूसी रक्षा मंत्री को पड़ा हॉर्ट अटैक , जानें क्या है वजह?

Russia Ukraine War : रूसी रक्षा मंत्री को पड़ा हॉर्ट अटैक , जानें क्या है वजह?

By संतोष सिंह 
Updated Date

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) के 51वें दिन भी रूसी हमले अभी भी जारी हैं। शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त कार्यालय ने बताया है कि, इस जंग में अब तक पांच मिलियन यूक्रेनी (Ukrainian) देश छोड़कर जा चुके हैं। वहीं 7.1 लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हो गए हैं। इस बीच यूक्रेनी संसद (Ukrainian parliament) ने युद्ध के दौरान विदेशियों को यूक्रेन की खुफिया एजेंसी (Ukrainian intelligence agency) में काम करने के लिए अनुमति दे दी है।

पढ़ें :- Petrol-Diesel Limit : टू व्हीलर वालों को 200 तो चौपहिया को 500 रुपये तक का मिलेगा पेट्रोल-डीजल, बेचने-खरीदने की लिमिट तय

इसी बीच मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु को हॉर्ट अटैक पड़ा है। बता दें कि वह पिछले कुछ दिनों से दिखाई नहीं पड़े हैं। माना जा रहा है कि, यूक्रेन में हो रहे नुकसान को लेकर रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) और रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु (Russian Defense Minister Sergei Shoigu) के बीच कुछ अनबन चल रही थी। इसके बाद उन्हें हॉर्ट अटैक पड़ा है।

रूसी आक्रमण (Russia War)के बीच यूक्रेन की मदद के लिए कई देश आगे आए हैं। कई राष्ट्राध्यक्ष कीव का दौरा भी कर चुके हैं, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन (US President Joe Biden) भी कीव जाने की तैयारी में हैं। मीडिया को उन्होंने इस बात के संकेत भी दिए हैं। हालांकि, वह कब कीव यात्रा करेंगे, इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है।

यूक्रेन में अब तक 198 बच्चों की मौत

यूक्रेन के अभियोजक कार्यालय के अनुसार, रूसी हमले के बाद से अब तक यूक्रेन में कम से कम 198 बच्चे मारे गए हैं। वहीं 355 घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, वास्तविक आंकड़ा काफी अधिक होने की संभावना है।

पढ़ें :- Goldy Brar Alive : गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की नहीं हुई मौत, अमेरिकी पुलिस ने मीडिया रिपोर्ट्स का किया खंडन

काला सागर में डूबा रूसी युद्धपोत

यूक्रेनी मिसाइल हमले में काला सागर में रूस का एक युद्धपोत डूब गया है। गुरुवार शाम रूसी रक्षा मंत्रालय ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि, गाइडेड मिसाइल क्रूजर मोस्कवा (Guided Missile Cruiser Moskva) डूब गया है। रूस ने युद्धपोत पर यूक्रेनी हमले का खंडन किया है। रूस का कहना है कि, युद्धपोत आग लगने के कारण डूबा। हालांकि, यूक्रेन की ओर से पहले ही दावा किया जा चुका था कि, उनकी सेना ने युद्धपोत पर मिसाइल से हमला किया था। उधर, पेंटागन ने इसे रूस की सांकेतिक हार बताया है।

24 घंटे में रूस ने खोए 39 सैनिक

यूक्रेन के सशस्त्र बलों के मुताबिक, दक्षिणी यूक्रेन में रूसी सैनिकों को काफी नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 39 रूसी सैनिक मारे गए हैं, वहीं रूस के चार वाहन भी नष्ट कर दिए गए हैं।

पांच यूक्रेनी के बदले छोड़े चार रूसी सैनिक

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह कैसरगंज सीट से नहीं लड़ेंगे चुनाव! भाजपा इन्हें बनाएगी अपना उम्मीदवार

रूस-यूक्रेन जंग के बीच युद्ध बंदियों की अदला-बदली भी तेजी से चल रही है। यूक्रेनी ऑपरेशनल कमांड साउथ की रिपोर्ट के मुताबिक, उसने पांच यूक्रेनी सैनिकों के बदले चार रूसी सैनिकों को छोड़ दिया गया है। देश छोड़कर जाने वालों में सबसे ज्यादा महिलाएं व बच्चे ही हैं। खबरों के मुताबिक, कुल शरणार्थियों की 90 प्रतिशत संख्या महिला व बच्चे हैं। दरअसल, पुरुषों को देश छोड़कर जाने की इजाजत नहीं है।

Advertisement