Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia-Ukraine War: रूस के खिलाफ यूक्रेन ने खटखटाया अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का दरवाजा, नरसंहार के लिए ठहराया जिम्मेदार

Russia-Ukraine War: रूस के खिलाफ यूक्रेन ने खटखटाया अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का दरवाजा, नरसंहार के लिए ठहराया जिम्मेदार

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russia-Ukraine War : यूक्रेन में रूस के ताबड़तोड़ हमले के का मुकाबला यूक्रेन कर रहा है। रूसी सेना ने राजधानी कीव को चारो तरफ से घेर लिया है। यूकेन के स्थानीय अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे घर में रहे। रूस के द्वारा किये जा रहे हमलों से यूक्रेन में अफरा तफरी का माहौल है। इन सबके बीच यूक्रेन ने रूस के खिलाफ हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) का दरवाजा खटखटाया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि यूक्रेन ने रूस के खिलाफ अपना आवेदन ICJ को सौंप दिया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची, राजबब्बर को यहां से बनाया प्रत्याशी

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्वीट किया है कि, यूक्रेन ने रूस के खिलाफ अपना आवेदन आईसीजे में जमा किया है। आक्रामकता को सही ठहराने के लिए नरसंहार की धारणा में हेरफेर करने के लिए रूस को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। हम रूस को अब सैन्य गतिविधि बंद करने का आदेश देने वाले एक तत्काल निर्णय का अनुरोध करते हैं और अगले सप्ताह परीक्षण शुरू होने की उम्मीद करते हैं।

 

गौरतलब हो कि, रूसी सैनिकों ने राजधानी  कीव में घुसपैठ कर दी है। स्थानीय अधिकारियों ने नागरिकों को अपने-अपने घरों के अंदर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार इस समय सड़कों पर सिर्फ सेना की गाड़ियां, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड के वाहन ही नजर आ रहे हैं।

Advertisement