Russia Russia-Ukraine War : रूस-यूक्रेन युद्ध में दोनों तरफ से हमले हो रहे है। ताजा हमलों के क्रम में रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन ने रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के गृह नगर Saint Petersburg और उसके आस-पास के Leningrad Region पर ड्रोन से हमला किया। खबरों के अनुसार, इन हमलों के मुख्य लक्ष्यों में St. Petersburg Oil Terminal , Port का बुनियादी ढांचा और एक Data Center शामिल थे। इन हमलों के बाद शहर के कई हिस्सों में जोरदार धमाके सुनाई दिए और अलग-अलग जगहों पर आग की ऊंची लपटें उठती देखी गईं।
पढ़ें :- यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर रूसी मिसाइल हमले में केरल के नाविक 'अखिल जोयन' सहित चार भारतीयों की मौत, दो महीने बाद होनी थी 'अखिल' की शादी
धमाकों के बाद एयरपोर्ट पर रोकी गईं उड़ानें
इस हमले में शुरुआती जानकारी के अनुसार 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हुए हैं ।सेंट पीटर्सबर्ग में ड्रोन हमले स्थानीय समयानुसार रात लगभग 2:50 बजे शुरू हुए।
सुरक्षा कारणों से स्थानीय प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में Drone alert siren बजा दिए और सेंट पीटर्सबर्ग के मुख्य केंद्र Pulkovo International Airport पर सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने ड्रोन अपने लक्ष्यों तक पहुंचे या शहर के बुनियादी ढांचे को कितना नुकसान पहुंचा है।
इस हमले का मुख्य निशाना Port of Saint Petersburg पर स्थित एक ऑयल टर्मिनल था। जो बाल्टिक सागर क्षेत्र में रूस का सबसे बड़ा लिक्विड-प्रोडक्ट स्टोरेज और निर्यात का केंद्र है।