Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russian Drone And Missile Attack :  रूस ने यूक्रेन पर फिर किया घातक अटैक,  कीव को बनाया निशाना; 3 की मौत 24 घायल

Russian Drone And Missile Attack :  रूस ने यूक्रेन पर फिर किया घातक अटैक,  कीव को बनाया निशाना; 3 की मौत 24 घायल

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russian Drone And Missile Attack :  रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine War )के बीच जारी जंग में राशियां ने यूक्रेन के कई शहरों पर लगातार घातक हमले किए है। ताजा हमलों में रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर एक बार फिर बड़ा हमला क्या है। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि रूस की ओर से मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए हैं। ये हमले रूस ने बृहस्पतिवार तड़के किए हैं।

पढ़ें :- Afghanistan Rain and Floods :  अफगानिस्तान में अचानक आई मौसमी बाढ़ ने बाढ़ ने मचाई तबाही, कई प्रांतों में लोगों को किया प्रभावित

खबरों के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से किए गए हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है और 24 अन्य घायल हुए हैं। कीव के शहरी प्रशासन के प्रमुख तैमूर त्काचेंको ने बताया कि मृतकों में 14 वर्षीय किशोर भी शामिल है। त्काचेंको ने बताया कि एक आवासीय इमारत पर सीधा हमला हुआ है। उन्होंने कहा, ‘सबकुछ नष्ट हो गया है।’

20 से ज्यादा इलाके हुए प्रभावित
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इस हमले से राजधानी में 20 से ज्यादा इलाके में नुकसान  हुए है। बचाव और राहत दल मौके पर मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए मौजूद है।

यूक्रेन में तीन साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने पर चर्चा के लिए इस महीने की शुरुआत में अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) की मुलाकात के बाद से कीव पर हुआ पहला बड़ा हमला है।

इस बीच यह भी खबरें आ रहीं है कि रूसी सेना ने डोनेस्क प्रांत के निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्र (Dnipropetrovsk region of Donetsk province) के कई गांवों पर कब्जा कर लिया है। जिस इलाके पर रूसी सेना ने कब्जा किया है वह यूक्रेन का बड़ा औद्योगिक क्षेत्र (large industrial region of Ukraine) है।

पढ़ें :- ईरान का इस्लामाबाद शांति वार्ता में शामिल होने से इनकार, कहा- जब तक लेबनान में सीजफायर लागू नहीं होता वह नहीं करेगा बातचीत
Advertisement