नई दिल्ली। लगभग चार सालों से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध (War between Russia and Ukraine) चल रहा है। अब जा कर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) ने युद्ध को लेकर बड़ी घोषणा की है। घोषणा करने से पहले वह आर्मी की वर्दी पहने हुए है। उन्होने कहा कि अगर यूक्रेन शांति वार्ता के प्रस्ताव को अस्वीकार करता है, तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। हम इस निर्णायक लड़ाई लड़कर अपने लक्ष्यों को पूरा कर लेंगे। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि अगर कूटनीति नाकाम रहती है तो अपनी स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन (special military operation) के सभी उद्देश्यों को सैन्य ताकत के जरिए हासिल करे लेगा।
पढ़ें :- Gold-Silver Price : खरमास में भी सोने-चांदी के भाव छू रहे हैं आसमान, आज टूट गए सारे पुराने रिकॉर्ड
JUST IN:
Putin in full military uniform: " If Kiev does not want peace, Russia will achieve all Special Military Operation goals by MILITARY means" pic.twitter.com/CCMLzoA1GB
— Megatron (@Megatron_ron) December 27, 2025
पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा खारिज, थाईलैंड और कंबोडियो के बीच युद्ध जारी
रूसी समाचार एजेंसी ताश के मुताबिक मॉस्को (moscow) शांतिपूर्ण तरीके से इस स्पेशल सैन्य अभियान को खत्म करने के लिए तैयार है। यूक्रेन का दुर्भाग्य है कि वो आज भी इसे शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोई कोशिश नहीं कर रहा है। रविवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (US President Donald Trump, Ukrainian President Volodymyr Zelensky) की बैठक करने वाले है। इस बैठक से ठीक पहले रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हमला किया है। दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच होने वाली इस बैठक का मुख्य बिंदु में डोनबास (Donbass) पर रूस का फोकस है। बता दे कि खनिज संपदा और रूसी जनसंख्या (Mineral wealth and the Russian population) वाले क्षेत्र में रूस 90 फीसदी हिस्सों पर कब्जा कर चुका है। इसलिए राष्ट्रपति पुतिन डोनबास के बचे हुए क्षेत्र पर अपना कब्जा चाहता है और डोनबास से यूक्रेनी सैनिकों (Ukrainian soldiers) की वापसी की शर्त रख रहा है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर लिखा कि शांति के प्रयास में हम एक दिन भी बेकार नहीं जाने देंगे। हम प्रतिदिन शांति के लिए प्रयास कर रहे है। इसीलिए हमने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ सर्वोच्च स्तर पर वार्ता करने का निर्णय लिया है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।