Rwanda-Congo conflict : कांगो और रवांडा के बीच संघर्ष और तेज हो गया है। एक तरफ कांगो और रवांडा के बीच शांति समझौता हुआ दूसरी ओर रवांडा समर्थित M23 विद्रोही समूहों ने कांगो पर लगातार हमले किए। खबरों के अनुसार, शुक्रवार को क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि रवांडा समर्थित M23 विद्रोही समूहों (Rwanda-backed M23 rebel groups) ने पूर्वी कांगो के दक्षिण किवु प्रांत (South Kivu province of eastern Congo) में अपना हमला तेज़ कर दिया है। इन हमलों में पिछले कुछ दिनों में 400 से अधिक नागरिक मारे गए हैं। अधिकारियों का दावा है कि रवांडा की स्पेशल फोर्सेज़ (Rwandan Special Forces) रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर उविरा (Uvira) में मौजूद हैं। यह नया हमला पिछले हफ्ते वॉशिंगटन में अमेरिका की मध्यस्थता (US mediation) में कांगो और रवांडा के राष्ट्रपतियों द्वारा हस्ताक्षरित शांति समझौते के बावजूद हुआ है।
पढ़ें :- US की अंडर सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट एलिसन हुकर का भारत दौरा, ओपन इंडो-पैसिफिक पर होगी वार्ता
पिछले हफ्ते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने वाशिंगटन में कांगो और रवांडा (Congo and Rwanda) के बीच समझौता कराया था। मगर अब वह टूट चुका है। वजह है कि उस समझौते में M23 को शामिल नहीं किया गया था। विद्रोही समूह (rebel group) कांगो के साथ अलग से बातचीत कर रहा है और इस साल की शुरुआत में घोषित युद्धविराम (ceasefire) को दोनों पक्ष एक-दूसरे पर तोड़ने का आरोप लगा रहे हैं।
किवु सरकार के बयान में कहा गया, “हमारे पास जानकारी है कि शहर में मौजूद ताकतें रवांडा की स्पेशल फोर्सेज़ (Rwandan Special Forces) और उनके कुछ विदेशी भाड़े के सैनिकों की हैं, जो युद्धविराम के साथ-साथ वॉशिंगटन और दोहा समझौतों का खुला उल्लंघन कर रही हैं।