Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Sabudana Vada recipe: नौ दिनों तक रख रही हैं व्रत, तो ऐसे बनाएं साबूदाना वड़ा

Sabudana Vada recipe: नौ दिनों तक रख रही हैं व्रत, तो ऐसे बनाएं साबूदाना वड़ा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज 31 मार्च दिन सोमवार को चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। अगर आपने नौ दिनों का व्रत रखा है तो आज हम साबूदाना का वड़ा बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे आप चाय के साथ खा सकते है।

पढ़ें :- अर्शदीप-मिशेल की लड़ाई पर आईसीसी का बड़ा एक्शन, भारतीय पेसर को सुनाई सजा

साबूदाना बड़ा बनाने के लिए सामग्री:

1 कप साबूदाना

2 मध्यम आलू (उबले और मैश किए हुए)

2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

पढ़ें :- '2028 ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतना हमारा अगला टारगेट...' वर्ल्ड चैंपियन कप्तान सूर्य कुमार यादव का ऐलान

1/2 कप मूंगफली (भुनी और दरदरी पिसी हुई)

1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

1/2 छोटा चम्मच जीरा (भुना हुआ)

1 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई)

स्वादानुसार सेंधा नमक

पढ़ें :- राहुल गांधी हमेशा सच बोलते हैं, वो देश में इकलौते व्यक्ति, जो मोदी सरकार के आगे झुके नहीं : प्रियंका गांधी

तलने के लिए तेल

साबूदाना बड़ा बनाने का तरीका

1 साबूदाना भिगोना:

साबूदाना को अच्छे से धोकर 4-5 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें।

एक्स्ट्रा पानी छानकर अलग रख दें।

2 मिश्रण तैयार करें:

पढ़ें :- 6300 mAh बैटरी और Unisoc T8300 SoC के साथ POCO C85x 5G भारत में लॉन्च, चेक करें कीमत और ऑफर

भीगे हुए साबूदाने में मैश किए हुए आलू, मूंगफली, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, जीरा, काली मिर्च पाउडर और सेंधा नमक डालें।

सभी सामग्री को अच्छे से मिलाकर एक गूंधा हुआ मिश्रण तैयार करें।

3 वड़ा बनाना:

हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर छोटे-छोटे वड़े बनाएं।

इन्हें हल्का चपटा करें ताकि अच्छे से कुरकुरे बनें।

4 तलना:

कढ़ाई में तेल गरम करें और वड़ों को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।

पढ़ें :- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के 'गौ प्रतिष्ठार्थ धर्म युद्ध' कार्यक्रम को 26 कड़ी शर्तों के प्रशासन ने दी हरी झंडी, किया उल्लंघन पर स्वतः रद्द हो जाएगी अनुमति

तले हुए वड़ों को टिशू पेपर पर निकालें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।

5 परोसना:

साबूदाना वड़ा को दही, हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ गरमागरम परोसें। स्वादिष्ट और कुरकुरा साबूदाना वड़ा तैयार!

Advertisement