भोपाल: मध्यप्रदेश के खंडवा से भाजपा सांसद और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान का निधन हो गया है। भाजपा सांसद कोरोना से पीड़ित थे और उनका गुड़गांव के मेंदाता अस्पताल में इलाज चल रहा था। आपको बता दें, नंदकुमार सिंह चौहान 11 जनवरी को कोरोना संक्रमित हुए थे। उसके बाद उन्हें पहले इलाज के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी
इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर नंदकुमार सिंह चौहान को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली शिफ्ट किया गया था। नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन ने पिता नंदकुमार सिंह चौहान के निधन की पुष्टि की है। नंद कुमार सिंह चौहान का पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे खंडवा लाया जाएगा और यहां से सड़क मार्ग से बुरहानपुर ले जाएंगे।
लोकप्रिय जननेता नंदू भैया, हम सबको छोड़कर चले गये। हमारे सब प्रयास विफल हुए।
नंदू भैया के रूप में @BJP4India ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खो दिया। मैं व्यथित हूं।
नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। pic.twitter.com/ZldBui0I71
पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 2, 2021
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 2 बजे खंडवा पहुंचेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा, लोकप्रिय जननेता नंदू भैया, हम सबको छोड़कर चले गये। हमारे सब प्रयास विफल हुए। नंदू भैया के रूप में भाजपा ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खो दिया। मैं व्यथित हूं। नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।