Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. SAD ने पंजाब में सात उम्मीदवारों की सूची जारी की, पटियाला से परनीत कौर को टक्कर देंगे एनके शर्मा, देखें लिस्ट

SAD ने पंजाब में सात उम्मीदवारों की सूची जारी की, पटियाला से परनीत कौर को टक्कर देंगे एनके शर्मा, देखें लिस्ट

By संतोष सिंह 
Updated Date

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने पंजाब की सात सीटों पर उम्‍मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पूर्व शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा (Dr Daljit S Cheema) ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी। शिअद अध्‍यक्ष सुखबीर बादल ने संसद चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों के रूप में पार्टी के 7 वरिष्‍ठ नेताओं के नाम पर मुहर लगाई है।

पढ़ें :- शरद पवार-रामदास अठावले समेत 19 नए सदस्यों ने राज्यसभा में ली शपथ, व्हीलचेयर से पहुंचे पवार

चीमा ने एक्‍स अकाउंट पर कहा कि ‘खालसा सिरजना दिवस’ के ऐतिहासिक और पवित्र अवसर को चुनावी बिगुल बजाने के लिए चुना गया है। इस पावन अवसर पर पार्टी ने पहली सूची जारी की। बादल ने पूर्व मंत्री शीतल सिंह के बेटे राजविंदर सिंह को फरीदकोट से चुनाव मैदान में उतारा है।

पढ़ें :- VIDEO VIRAL: दिल्ली में दो युवकों ने घर के बाहर लगाई आग, कैमरे में कैद हुई वारदात

उम्‍मीदवारों की सूची

1. गुरदासपुर से डॉ. दलजीत सिंह चीमा।

2. श्री आनंदपुर साहिब से प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा।

3. पटियाला से श्री एनके शर्मा।

4. श्री अमृतसर साहिब से श्री अनिल जोशी।

पढ़ें :- आंबेडकर सम्मान पर योगी का बड़ा ऐलान, प्रतिमाओं पर ‘छत्र’ और पार्कों का होगा सुंदरीकरण

5. श्री फतेहगढ़ साहिब से एस बिक्रमजीत सिंह खालसा।

6. फरीदकोट से एस राजविंदर सिंह (दिवंगत एस गुरदेव सिंह बादल के पोते)।

7. संगरूर से एस इकबाल सिंह झूंदा।

Advertisement