Sadhvi Niranjan Jyoti: पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद उन्होंने अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया है। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का आभार जताया है। दरअसल, यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले साध्वी निरंजन ज्योति को बड़ा पद दिया गया है। इसका असर आने वाले समय में देखने मिलेगा। लंबे समय से चर्चा भी थी कि, उन्हें कोई बड़ा पद दिया जाएगा।
पढ़ें :- BJP government UP: सीएम योगी बोले-नौ वर्षों में प्रदेश में 9 लाख से अधिक दी है सरकारी नौकरी
साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर से दो बार सांसद रह चुकी हैं। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने फतेहपुर से जीत हासिल की थी, जिसके बाद उन्हें मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री बनाया गया था। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब उन्हें पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इनके बारे में जानिए
बता दें कि, साध्वी निरंजन ज्योति का जन्म एक मार्च 1967 को हुआ था। भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज नेताओं में उनकी गिनती होती है। वे उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के पटेवरा गांव से ताल्लुक रखती हैं और निषाद (मल्लाह) समुदाय से आती हैं, जो OBC श्रेणी में आता है। वे भाजपा की महिला विंग और संगठन में सक्रिय हैं, तथा विभिन्न चुनावों (बिहार, झारखंड, हरियाणा आदि) में पार्टी को मजबूत करने में योगदान दे चुकी हैं।