Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर: मदरसे में दो मौलानाओं ने 10 साल के मासूम को उल्टा लटकाकर 36 डंडे मारे , वीडियो वायरल

सहारनपुर: मदरसे में दो मौलानाओं ने 10 साल के मासूम को उल्टा लटकाकर 36 डंडे मारे , वीडियो वायरल

By हर्ष गौतम 
Updated Date

सहारनपुर :  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मदरसे में 10 साल के बच्चे की बेरहमी से पिटाई की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि  एक मौलाना मासूम के हाथ पैर पकड़ उसे उल्टा लटकाया है, दूसरा मौलाना मासूम पर लगातार डंडे बरसा रहा है , जबकि तीसरा मौलाना इस पूरी घटना का वीडियो बनाता रहा।

पढ़ें :- मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले -बीजेपी असम में पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है,कांग्रेस खुशियां लूटने वाली पार्टी

यह घटना गंगोह थाना क्षेत्र के खानपुर गुर्जर गांव स्थित मदरसा दारुल उलूम जकरिया की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक आरोपी बच्चे के पैर पकड़कर उसे उल्टा लटकाता है, जबकि दूसरा लगातार डंडे बरसाता है। इस दौरान मासूम बच्चा दर्द से चिल्लाता रहा और छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा।

पढ़ें :- सोनौली बॉर्डर पर ‘कटिंग गैंग’ का कब्ज़ा, जाम में घंटों पिस रहे सैलानी–व्यापारी

पुलिस के मुताबिक, यह वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना है, जो 3 अप्रैल को सोशल मीडिया पर सामने आया। बताया जा रहा है कि मदरसे के ही एक अन्य मौलाना ने किसी विवाद के चलते यह वीडियो वायरल कर दिया।

इस मामले में गांव के निवासी साजिद हसन ने गंगोह थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों आरोपियों—जुनैद और शोयब—को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- स्टेज पर फैन की हरकत से घबराईं सुनंदा शर्मा, फिर बोलीं-“उसे माफ कर दें”

सीओ अशोक कुमार सिसोदिया ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बच्चा मदरसा छोड़कर भाग गया था, इसी वजह से उसकी पिटाई की गई। दोनों आरोपी पिछले ढाई साल से मदरसे में उर्दू और कुरान की पढ़ाई कराते थे।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है। यह घटना सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Advertisement