Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Vivo के 10000mAh बैटरी वाले नये 5G फोन की सेल शुरू, जानें कितनी है कीमत?

Vivo के 10000mAh बैटरी वाले नये 5G फोन की सेल शुरू, जानें कितनी है कीमत?

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। स्मार्टफोन ब्रांड वीवो (Smartphone Brand Vivo) ने हाल ही में भारतीय बाजार (Indian market) में अपना नया मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन Vivo S2 FE पेश किया था, जिसकी सेल आज यानी 20 अक्टूबर से आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। यह नया डिवाइस उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आया है जो बार-बार फोन चार्ज करने की झंझट से मुक्ति चाहते हैं। अगर आप भी लंबे बैटरी बैकअप वाला नया हैंडसेट तलाश रहे है तो ये फोन आपके लिए सही डिवाइज हो सकता है.

पढ़ें :- एक गांव, एक बदलाव, एक नई शुरुआत, अकोदरा - भारत का पहला डिजिटल गांव

Vivo S2 FE कितनी है कीमत?

भारतीय बाजार में इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उतारा गया है। इसके बेस मॉडल यानी 6GB RAM + 128GB की कीमत 38,999 रुपये तय की गई है. वहीं दूसरा वेरियंट यानी 8GB RAM + 128GB की कीमत 42,999 रुपये तय की गई है। इसे स्टेलर ग्रीन, टाइटन ब्लैक और जेन व्हाइट रंगों में खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर्स के तहत कंपनी दस प्रतिशत कैशबैक, एक्सचेंज बोनस, Google One स्टोरेज और स्क्रीन प्रोटेक्शन पर विशेष छूट भी दे रही है।

क्या हैं Vivo S2 FE के स्पेसिफिकेशन्स?

डिवाइस में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300e 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 8GB तक रैम और 128GB तक की इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 3,800 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी शामिल किया गया है।

पढ़ें :- मोटोरोला ने लॉन्च किया 7,100mAh बैटरी वाला 5G फोन 'Motorola Edge 70 Max 5G', जाने फीचर्स

बैटरी है सबसे दमदार

इस फोन का सबसे बड़ा अट्रैक्शन इसकी 10,000mAh क्षमता वाली विशाल बैटरी है, जिसे चार्ज करने के लिए 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह पावरफुल बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 68 घंटे तक का कॉलिंग टाइम और लगातार 30 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देने में सक्षम है। भारी इस्तेमाल के बावजूद यह फोन दिन भर आसानी से आपका साथ निभाने में पूरी तरह सक्षम रहता है।

सोनी के सेंसर के साथ शानदार कैमरा सेटअप

डुअल रियर कैमरा सेटअप: फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए फोन के बैक पैनल पर दो कैमरों का सेटअप दिया गया है।

50MP का मुख्य सेंसर: इसमें प्राइमरी कैमरे के रूप में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 सेंसर मौजूद है।

पढ़ें :- 6500mAh की दमदार बैटरी और 44W की चार्जिंग वाली Vivo 'T5 Lite 5G' का फ्लिपकार्ट पर टीज़र जारी

2MP बोकेह लेंस: शानदार पोर्ट्रेट शॉट्स और बैकग्राउंड ब्लर इफेक्ट के लिए 2 मेगापिक्सल का बोकेह लेंस दिया गया है।

32MP फ्रंट कैमरा: खूबसूरत सेल्फी और साफ वीडियो कॉलिंग के लिए सामने की तरफ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

IP68 और IP69 रेटिंग: धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP68 और IP69 की मजबूत वाटर-डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग प्रदान की गई है, जो डिवाइस को टिकाऊ बनाती है।

कनेक्टिविटी और खरीदारी के विकल्प

कनेक्टिविटी के मामले में इस फोन में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4 और USB टाइप-सी जैसे आधुनिक विकल्प शामिल किए गए हैं। ग्राहक इस नए डिवाइस को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स जैसे फ्लिपकार्ट और एमेजॉन के साथ-साथ वीवो इंडिया के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा रिटेल दुकानों से आसानी से खरीद सकते हैं। कम बजट में लंबी बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए यह हैंडसेट एक बेहद आकर्षक और फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

पढ़ें :- Samsung के फोल्डेबल फोन का बदल रहा अंदाज, बाजार में लॉन्च होगा नया 'Wide' 5G स्मार्टफोन, लीक हुए दमदार फीचर्स
Advertisement