1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Samsung के फोल्डेबल फोन का बदल रहा अंदाज, बाजार में लॉन्च होगा नया ‘Wide’ 5G स्मार्टफोन, लीक हुए दमदार फीचर्स

Samsung के फोल्डेबल फोन का बदल रहा अंदाज, बाजार में लॉन्च होगा नया ‘Wide’ 5G स्मार्टफोन, लीक हुए दमदार फीचर्स

तकनीकी उद्योग की सबसे बड़ी, अग्रणी और प्रभावशाली कंपनी Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में एक बड़ा दाव लगाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने पारंपरिक Narrow डिजाइन को छोड़कर पहली बार एक शॉर्ट और चौड़े 'Wide' फॉर्म-फैक्टर वाले फोल्डेबल 5G फोन पर काम कर रही है। यह नया डिवाइस अनफोल्ड होने पर यूजर्स को एक मिनी-टैबलेट जैसा शानदार लुक और अनुभव देगा।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। तकनीकी उद्योग की सबसे बड़ी, अग्रणी और प्रभावशाली कंपनी Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में एक बड़ा दाव लगाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने पारंपरिक Narrow डिजाइन को छोड़कर पहली बार एक शॉर्ट और चौड़े ‘Wide’ फॉर्म-फैक्टर वाले फोल्डेबल 5G फोन पर काम कर रही है। यह नया डिवाइस अनफोल्ड होने पर यूजर्स को एक मिनी-टैबलेट जैसा शानदार लुक और अनुभव देगा।

पढ़ें :- Infinix ने लॉन्च किया स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 6500mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन अब दो नए कलर में

7.6-इंच की मुख्य डिस्प्ले और नया लुक

इस आनेवाली स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 7.6 इंच की मुख्य LTPO AMOLED फोल्डेबल डिस्प्ले दी जाएगी। इसके साथ ही, फोन के बाहर 5.4-इंच की चौड़ी कवर स्क्रीन भी मिलेगी। इस वाइड शेप के कारण फोन को फोल्ड रखने पर भी टाइपिंग करना और ऐप्स चलाना बेहद आसान हो जाएगा।

Snapdragon का सबसे पावरफुल प्रोसेसर

कार्यप्रणाली के मामले में यह फोन एक बीस्ट होने वाला है। इसमें Qualcomm का सबसे लेटेस्ट और ताकतवर Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दी जाएगी। बेहतरीन मल्टीटास्किंग के लिए फोन में 16GB तक की रैम और 1TB तक का Internal storage मिल सकता है। यह डिवाइस लेटेस्ट Android 17 और सैमसंग के One UI 9 पर काम करेगा, जिसमें कई नए गैलेक्सी AI फीचर्स भी मिलेंगे।

पढ़ें :- 6500mAh की दमदार बैटरी और 44W की चार्जिंग वाली Vivo 'T5 Lite 5G' का फ्लिपकार्ट पर टीज़र जारी

कैमरा और बैटरी भी होगी दमदार

कैमरा: इसके बैक पैनल पर 50MP का मुख्य कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर फोटोग्राफी के लिए मिलने की उम्मीद है। सेल्फी के लिए दोनों स्क्रीन्स पर 10MP के कैमरे मिल सकते हैं।

बैटरी: पतले डिजाइन के बावजूद 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4,800mAh की डुअल-सेल बैटरी दी जा सकती है।

कब होगा लॉन्च और क्या होगी कीमत?

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, सैमसंग इस ‘Wide’ एडिशन को जुलाई 2026 के Galaxy Unpacked इवेंट में पेश कर सकता है। इस स्मार्ट फोन के प्रीमियम फीचर्स और नए डिजाइन के कारण भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹1,99,999 के करीब होने का अनुमान लगाया गया है।

पढ़ें :- मार्शल ने भारत में लॉन्च किए ANC और हाई-रेज ऑडियो से लैस 80 घंटे की बैटरी वाले प्रीमियम हेडफोन्स

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...