1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. 6500mAh की दमदार बैटरी और 44W की चार्जिंग वाली Vivo ‘T5 Lite 5G’ का फ्लिपकार्ट पर टीज़र जारी

6500mAh की दमदार बैटरी और 44W की चार्जिंग वाली Vivo ‘T5 Lite 5G’ का फ्लिपकार्ट पर टीज़र जारी

Vivo, भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक नया सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है लगा हुआ है। कंपनी का आनेवाली हैंडसेट, Vivo T5 Lite 5G या Vivo T5 Lite 44W 5G ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर टीज़ कर दिया गया है।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। Vivo, भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक नया सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है लगा हुआ है। कंपनी का आनेवाला हैंडसेट, Vivo T5 Lite 5G या Vivo T5 Lite 44W 5G ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर टीज़ कर दिया गया है। फ्लिपकार्ट पर लाइव हुई माइक्रोसाइट से इस फोन के कई मुख्य स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक पुष्टि हो गई है, जिसने स्मार्टफोन प्रेमियों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

पढ़ें :- 5,200 mAh बैटरी और IP69 रेटिंग वाला TECNO Spark Go 3 Pro कल से बिक्री स्टार्ट, जिसकी शुरुआती कीमत होगी ₹15,999

पावरफुल बैटरी और फास्ट चार्जिंग

इस मुख्य यूएसपीइस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी विशाल बैटरी लाइफ है। Vivo T5 Lite 5G में 6,500mAh की बेहद दमदार बैटरी मिलेगी। इसके अलावा बड़ी बैटरी को तेजी से रीचार्ज करने के लिए इसमें 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट शामिल किया गया है जो इस बजट सेगमेंट के यूज़र्स के लिए बेहद उपयोगी होगा।

कैसा होगा परफॉर्मेंस और डिस्प्ले?

बेहतर परफॉर्मेंस और 5G कनेक्टिविटी के लिए इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 6300 या  6400 प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं यदि विजुअल एक्सपीरियंस की बात करें तो फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.74-इंच की LCD स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। इस फोन का डिज़ाइन फ्लैट बैक पैनल की तरह है और इसमें वर्टिकल कैमरा दिया गया है।

पढ़ें :- तमिलनाडु बजट सत्र में भाषाई संग्राम, तमिल-अंग्रेजी विवाद पर भड़के वित्त मंत्री, कहा- दूसरों के लिए शैली नहीं बदलूंगा

कैमरा और सॉफ्टवेयर

फोटोग्राफी के लिए Vivo T5 Lite 5G के रियर पैनल पर 50MP का मुख्य प्राइमरी कैमरा मिल ​सकता है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में 5MP का कैमरा मिल सकता है। यदि सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन नवीनतम Android 16 पर आधारित OriginOS 6 या Funtouch OS पर काम करेगा।

कीमत और उपलब्धता

यह आनेवाला फोन पिछले साल लॉन्च हुए Vivo T4 Lite 5G के अपग्रेड के रूप में बाजार में कदम रखेगा। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी सटीक कीमत के बारे में नहीं बताया है। लेकिन इस लेटेस्ट फोन की विशेषताओं को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे ₹10,000 से ₹15,000 की बजट रेंज में पेश किया जा सकता है।

पढ़ें :- ‘बंटवारा 1947’ के लिए सनी देओल को मिले करोड़ रूपये ? प्रीति जिंटा की फीस भी जानकर चौंक जाएंगे
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...