Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सलमान खुर्शीद बोले- UP Assembly Elections कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ेंगे

सलमान खुर्शीद बोले- UP Assembly Elections कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ेंगे

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Elections 2022) को लेकर तमाम पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच कांग्रेस पार्टी की तरफ से बड़ा बयान आया है। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने कहा कि कांग्रेस (Congress) यूपी में महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। इसके बाद में वह ही सीएम फेस (Cm Face) का ऐलान कर सकती हैं।

पढ़ें :- Breaking News-सुप्रीम कोर्ट अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर कर सकता है विचार ,अगली सुनवाई 7 मई को

यूपी चुनाव में कांग्रेस का सीएम फेस (Cm Face) कौन होगा? इस सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid)  ने कहा कि उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Elections 2022)  हम लोग प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  की अगुवाई में लड़ेंगे। वह यूपी में कांग्रेस की जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। बाद में वह ही मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान कर सकती है।

रविवार को मीडिया से बात करते हुए सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid)  ने साफ किया कि कांग्रेस ने अभी यूपी में सीएम फेस तय नहीं किया है, लेकिन यह साफ है कि पार्टी सभी 403 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। सलमान ने आगे कहा कि कांग्रेस यूपी चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी कार्यकर्ता हर क्षेत्र में जाकर लोगों की परेशानी सुनेंगे।

इस समय सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid)  फिलहाल आगरा में मौजूद हैं। वहां वह जनता से बात करके उनकी परेशानियां समझ रहे हैं, ताकि पार्टी मेनिफेस्टो (घोषणापत्र) में उन बातों को शामिल किया जा सके। सलमान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी (Congress Party0 का घोषणापत्र एक्सपर्ट की सलाह पर तैयार नहीं किया जाएगा, बल्कि यह स्थानीय लोगों के सामान्य मुद्दों की बात करेगा। उन्होंने बताया कि वह और पार्टी कार्यकर्ता अयोध्या, झांसी, गोरखपुर आदि का दौरा कर चुके हैं। यहां के लोगों द्वारा बताई गई समस्याओं पर गौर भी किया जाएगा। खुर्शीद ने बताया कि आगरा में लोग बढ़ते बिजली के दामों से परेशान हैं।

इस दौरान सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid)  ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अपराध चरम पर है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और जनता परेशान है। सलमान खुर्शीद ने कहा कि रूठे हुए लोगों को मनाने के लिए पार्टी पदाधिकारी उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर भ्रमण करेंगे। जो लोग रुठे हैं उन्हें मनाने का काम किया जाएगा।

पढ़ें :- पुष्कर सिंह धामी के लिए विधायकी छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी का निधन, सीएम ने जताया शोक
Advertisement