लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा को लेकर अब सियासत शुरू हो गयी है। विपक्षी दल के नेता इस घटना को लेकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं। अब समाजवादी पार्टी ने संभल हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद करने का एलान किया है। समाजवादी पार्टी के अधिकारिक सोशल मीडिया एक्स पर इसका एलान किया गया है।
पढ़ें :- 'बिहार में क्रिमिनल्स बेखौफ हैं क्योंकि सरकार उन्हें बचा रही है...' तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप
समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”संभल में हुई हिंसा में भाजपा सरकार और प्रशासन की नाकामी से अपनी जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को समाजवादी पार्टी 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। यूपी सरकार मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपए का मुआवजा दे।”
बता दें कि, बीते 24 नवंबर को मस्जिद सर्वे के दौरान संभल में बवाल हो गया था। इसमें हिंसा और आगजनी की भी घटना हुई थी। हिंसा में पांच लोगों की जान चली गयी थी। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग और पुलिस के जवान घायल हुए थे। यहां तक कि डिप्टी एसपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए थे। इसके बाद से वहीं पर स्थिति तवनाव पूर्ण है। दूसरी तरफ मामले में राजनीति भी खूब हो रही है।
संभल में हुई हिंसा में भाजपा सरकार और प्रशासन की नाकामी से अपनी जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को समाजवादी पार्टी 5- 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
यूपी सरकार मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपए का मुआवजा दे।— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 30, 2024
पढ़ें :- विनोद जाखड़ NSUI के नये अध्यक्ष नियुक्त, आरएसएस के कार्यक्रम का विरोध करने पर पिछले साल 17 दिन काटी थी जेल
संभल जाना था सपा का 15 सदस्यीय डेलिगेशन
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सपा का 15 सदस्यीय डेलिगेशन संभल जाने वाला था। सपा नेता संभल में पीड़ितों से मिलकर जानकारी जुटाने की बात कह रहे थे। इसके बाद इसकी जानकारी सपा मुखिया के साथ साझा करना था। उनके निकलने से पहले ही पुलिस उनके घरों के बाहर तैनात मिली।