Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Sambhal News : प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त की, शादी की जिद पर अड़े थे दोनों

Sambhal News : प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त की, शादी की जिद पर अड़े थे दोनों

By santosh singh 
Updated Date

संभल। यूपी के संभल जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां परिवार वालों की नाराजगी से क्षुब्ध होकर एक प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों के शव गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक खेत में एक ही आम के पेड़ पर अलग-अलग चुन्नी के सहारे लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पढ़ें :- शिवा शर्मा और श्रद्धा दूबे की चैट वायरल, फरार मॉडल ने लिखा था- तुम्हारे साथ बुरा ही होगा

बनियाठेर थाना क्षेत्र के सेंजनी गांव का मामला

यह खौफनाक वारदात बनियाठेर थाना क्षेत्र के सेंजनी गांव की है। मृतकों की पहचान 17 वर्षीय सुधा (पुत्री भगवानदास) और 19 वर्षीय अनिल (पुत्र योगेंद्र कुमार) के रूप में हुई है। दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे और काफी समय से एक-दूसरे से प्यार करते थे।

शादी की जिद पर अड़े थे दोनों

शुरुआती जानकारी और ग्रामीणों के मुताबिक, अनिल और सुधा एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे और इसके लिए अपने-अपने परिवारों पर दबाव बना रहे थे। हालांकि, दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे और शादी के लिए तैयार नहीं थे। परिजनों के इस रुख से दोनों काफी दुखी और तनाव में थे।

पढ़ें :- UP Panchayat Elections 2026 : इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, तीन माह में कराए यूपी पंचायत चुनाव

घर से 1 किमी दूर खेत में उठाया खौफनाक कदम

परिवार के इनकार से नाराज प्रेमी जोड़े ने घर से करीब एक किलोमीटर दूर चंदौसी शहर के पास ‘खूब करन’ के खेत का रुख किया। वहां लगे आम के पेड़ पर दोनों ने अपनी-अपनी चुन्नी का फंदा बनाया और फांसी लगा ली। सुबह जब स्थानीय लोगों ने खेत में शवों को लटकते देखा, तो तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है।

Advertisement