Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Samudrik Shastra : गालों पर तिल खूबसूरती में लगा देते हैं चार-चांद , जानें शुभ होता है या अशुभ ?

Samudrik Shastra : गालों पर तिल खूबसूरती में लगा देते हैं चार-चांद , जानें शुभ होता है या अशुभ ?

By अनूप कुमार 
Updated Date

Samudrik Shastra : चेहरे की खूबसूरती में तिल का बहुत महत्व है। तिल में कई रहस्य छिपे होते है। व्यक्ति के हाव भाव और  शारीरिक बनावट के बारे में सामुद्रिक शास्त्र में विस्तृत रूप से बताया गया है। इसी प्रकार अंग फड़कने और  अंगों की बनावट  के बारे में भी इसमें बताया गया है। तिल भाग्य, चरित्र और भविष्य भी बताता है। आइये जानते है। चेहरे पर तिल के रहस्यों के बारे में।

पढ़ें :- Samudrik Shastra :  धन और सफलता के राज बताती हैं पैरों की उंगलियां , किस्मत का राज छिपा है इनमें  

गालों पर तिल
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिस इंसान के गालों पर तिल होता है आमतौर पर शुभ माना जाता है। इसी प्रकार दाहिने गाल पर तिल सौभाग्य, धन और सफलता का प्रतीक होता है। गाल पर तिल होने से व्यक्ति आकर्षक होता है और दूसरों को अपनी ओर आकर्षित कर सकता है। जिन लोगों के गाल के बीचों बीच तिल होता है ऐसे लोग बेहद इमोशनल होते हैं।

दाहिने गाल पर तिल
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, अगर किसी महिला के दाहिने गाल पर तिल हो तो ये उनके चेहरे की आकर्षण क्षमता बहुत अच्छी होती है। ऐसी महिलाएं बहुत ही धनवान होती हैं। इनके पास धन की कोई कमी नहीं होती है। साथ ही ये सामाजिक होती हैं।

गाल के ऊपरी हिस्से पर तिल
जिन लोगों के गाल के ऊपरी हिस्से पर तिल होता है ऐसे लोग बहुत  कलात्मक, सकारात्मक होते हैं। इन लोगों के पास धन की कमी नहीं होती है। ये लोग पारिवारिक होते है। परिवार से बहुत ज्यादा जुड़े होते हैं। अपने जीवनसाथी के प्रति भी ऐसे लोग पूरी तरह से समर्पित होते हैं।

Advertisement