Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. San Francisco cable car : सैन फ्रांसिस्को में हुआ दर्दनाक हादसा , अचानक रुक गई केबल कार की चाल; 15 घायल

San Francisco cable car : सैन फ्रांसिस्को में हुआ दर्दनाक हादसा , अचानक रुक गई केबल कार की चाल; 15 घायल

By अनूप कुमार 
Updated Date

San Francisco cable car : सैन फ्रांसिस्को में उस समय भयानक हादसा हो गया जब  यहां एक केबल कार के अचानक रुक गई। इस दर्दनाक हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। खबरों अनुसार, सैन फ्रांसिस्को फायर डिपार्टमेंट ने सोशल मीडिया पर बताया कि हादसे की वजह से 15 लोगों को चोटें आई हैं। घायलों में से 2 को अस्पताल ले जाया गया है जबकि 11 अन्य लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

पढ़ें :- दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 से अधिक IAS अधिकारियों को मिली नई तैनाती

घटना की जांच जारी
सैन फ्रांसिस्को म्युनिसिपल ट्रांसपोर्टेशन एजेंसी के पास केबल कार चलाने की जिम्मेदारी है। एजेंसी ने कहा कि वह इस घटना की सक्रिय रूप से जांच कर रही है। एजेंसी ने कहा कि केबल कार के अचानक रुकने का कोई कारण नहीं है। सैन फ्रांसिस्को में केबल कारें पर्यटकों के लिए एक बड़ा आकर्षण हैं जिनका जिक्र कई गानों तक में किया गया है।

Advertisement