IPL 2026 Updates: संजय मांजरेकर ने मुंबई इंडियन्स की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बाद मांजरेकर ने साफ कहा कि अब फ्रेंचाइजी को हार्दिक पांड्या से आगे सोचने की जरूरत है और टीम की कमान जसप्रीत बुमराह को सौंप देनी चाहिए। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का सफर लगभग खत्म हो चुका है। रायपुर में आरसीबी के खिलाफ आखिरी गेंद पर मिली हार के बाद टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। पांच बार की चैंपियन टीम इस सीजन 11 मैचों में सिर्फ 3 जीत ही दर्ज कर सकी।
पढ़ें :- आज किसको मिलेगा IPL प्लेऑफ का पहला टिकट? GT बनाम SRH मुकाबले से होगा तय
संजय ने बुमराह को बताया बेहतर लीडर
स्पोर्ट्सस्टार से बातचीत में मांजरेकर ने कहा कि बुमराह खेल को बेहद गहराई से समझते हैं और उनमें कप्तानी की क्षमता साफ दिखाई देती है। उनके मुताबिक बुमराह सिर्फ गेंदबाजी नहीं करते, बल्कि बल्लेबाजों की सोच, मैच की स्थिति और पिच को भी शानदार तरीके से पढ़ते हैं। मांजरेकर ने कहा कि वह बुमराह को भारत की कप्तानी करते भी देखना चाहते हैं और कम से कम आईपीएल में उन्हें कप्तानी का मौका जरूर मिलना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि जब सुभमन गिल को कप्तान बनाया गया, तब उनके पास भी ज्यादा कप्तानी का अनुभव नहीं था। ऐसे में मुंबई इंडियंस को बुमराह पर भरोसा दिखाना चाहिए।
हार्दिक की कप्तानी पर उठे सवाल
पढ़ें :- आरसीबी हेड कोच को अंपायर से गाली-गलौच करना पड़ा भारी, BCCI ने ठोका जुर्माना
मांजरेकर ने इशारों में यह भी कहा कि हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाना टीम के लिए सफल फैसला साबित नहीं हुआ। उनका मानना है कि गुजरात टाइटन्स में हार्दिक की सफलता के पीछे कोच आशीष नेहरा की बड़ी भूमिका थी। उन्होंने कहा कि अगर मुंबई हार्दिक को टीम में ला रही थी, तो उसे आशीष नेहरा को भी साथ लाने की कोशिश करनी चाहिए थी।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन लगातार सवालों के घेरे में रहा है। टीम ने उनके नेतृत्व में खेले 8 मैचों में सिर्फ 2 जीत हासिल की हैं। वहीं कुछ मुकाबलों में सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की, लेकिन टीम वहां भी ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सकी।