Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Sanjay Nishad: मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने मंच पर गुस्से से फेंका माइक, जाने क्या है वजह

Sanjay Nishad: मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने मंच पर गुस्से से फेंका माइक, जाने क्या है वजह

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Sanjay Nishad: इन दिनों सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मऊ में संजय निषाद अपनी ‘निषाद पार्टी’ के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने अपना आपा खो दिया और मंच पर माइक फेंक दिया।

पढ़ें :- हादसा:ईट भठ्ठे की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल:सभी आए थे झांरखंड से,Video

कहा जा रहा है कि मंत्री संजय निषाद ने अपनी माइक इस लिए फेंक दिया क्योंकि वहां पर मौजूद कार्यकर्ता आपस में बात करने में व्यस्थ थे। और उनके भाषण पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा था। यह देख संजय निषाद ने अपना आपा खो दिया और कहा कि अगर हम से बड़ा नेता हो तो बोलो नहीं तो सुनो।

वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से मंत्री जी गुस्से में माइक को मंच पर फेंक दिया, जिससे वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें अपना भाषण जारी रखने के लिए राजी कर लिया।

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन

फिर से माइक लेने के बाद संजय निषाद एक बार फिर कार्यकर्ताओं को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि कितना बड़ा नेता हो? दूसरे के इशारों पर चल रहे हो न.. बरबाद हो जाओगे। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा  है।

Advertisement