Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संजय सिंह को गैर-संवैधानिक, बिना समन के साजिशन किया गिरफ्तार :आप जिला अध्यक्ष

संजय सिंह को गैर-संवैधानिक, बिना समन के साजिशन किया गिरफ्तार :आप जिला अध्यक्ष

By शिव मौर्या 
Updated Date

अमेठी। आम आदमी पार्टी कार्यालय अमेठी पर जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल जी के नेतृत्व मे प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह द्वारा जेल में लिखें जनता के नाम संदेश को कार्यकर्त्ता पम्पलेट्स के जरिये घर-घर पहुंचाएंगे। संजय सिंह अपने जेल पत्र से जनता को अवगत कराएंगे कि मोदी सरकार ने उन्हें क्यों गिरफ्तार किया है? जेल पत्र में उल्लेख है कि हमारा गुनाह सिर्फ इतना है कि जनता की आवाज को अपनी आवाज दी और भ्रष्टाचार की पोल खोली।

पढ़ें :- रायबरेली की जनता राजनीतिक चेतना हमेशा मजबूत रही है, जिसके चलते यहां के नेता जनता के प्रति सदैव जवाबदेह रहे : प्रियंका गांधी

जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने प्रेसवार्ता कर कहा संजय सिंह की गिरफ्तारी गैर – संवैधानिक है। बिना समन के साजिशन उन्हें गिरफ्तार किया गया है। 2024 में मोदी इंडिया गठबंधन से चुनाव हार रहे हैं। इसी बौखलाहट में इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। ED भाजपा के दबाव में काम कर रही है। इसलिए सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करने से पहले समन तक नहीं भेजा गया।

उन्होंने कहा कि, संजय सिंह लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ते रहे और उन्होंने अडानी के घोटाले के साक्ष्य ED के सामने प्रस्तुत करें। लेकिन ED ने अडानी के खिलाफ कार्रवाई न करते हुए दबाव में आकर संजय सिंह को ही गिरफ्तार करवा दिया। जिला अध्यक्ष ने कहा सांसद संजय सिंह के खिलाफ यह मामला फर्जी, बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है हम लोग इससे डरने वाले नहीं है।

रिपोर्ट-कौशल किशोर मिश्रा, अमेठी

पढ़ें :- राहुल गांधी ने बताई एक वोट की ताकत, बोले-आपका एक वोट संविधान, वंचितों के हक़,भागीदारी और आरक्षण की करेगा रक्षा
Advertisement