1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रायबरेली की जनता राजनीतिक चेतना हमेशा मजबूत रही है, जिसके चलते यहां के नेता जनता के प्रति सदैव जवाबदेह रहे : प्रियंका गांधी

रायबरेली की जनता राजनीतिक चेतना हमेशा मजबूत रही है, जिसके चलते यहां के नेता जनता के प्रति सदैव जवाबदेह रहे : प्रियंका गांधी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को रायबरेली लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार करते हुए वहीं की जनता से कहा कि मेरी माता जी आपकी सांसद रहीं। आज मेरे भाई आपके प्रत्याशी हैं। आपने खुद देखा है कि बीते 20 वर्षों में यहां कई विकास के काम हुए।

By santosh singh 
Updated Date

रायबरेली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को रायबरेली लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार करते हुए वहीं की जनता से कहा कि मेरी माता जी आपकी सांसद रहीं। आज मेरे भाई आपके प्रत्याशी हैं। आपने खुद देखा है कि बीते 20 वर्षों में यहां कई विकास के काम हुए। उन्होंने कहा कि हमारा और आपका रिश्ता सिर्फ राजनीतिक नहीं रहा, बल्कि प्रेम-आदर का रहा है। रायबरेली की जनता राजनीतिक चेतना हमेशा मजबूत रही है, जिसके चलते यहां नेता जनता के प्रति सदैव जवाबदेह रहे।

पढ़ें :- दिल्ली में नकली पनीर का बड़ा रैकेट, त्योहारों से पहले कई टन मिलावटी पनीर की खपत, सरकार के पास नहीं ठोस आंकड़ा, ऐसे करें असली की पहचान

प्रियंका गांधी कहा कि ये लोग गौमाता की बात करते हैं, लेकिन यहां के गौशालाओं में गाय के लिए चारा-पानी और छप्पर तक नहीं है। गाय धूप में लेटी रहती है, चारा-पानी न होने से उनकी मौत हो जाती है। छत्तीसगढ़ में भी आवारा पशु की समस्या थी। तब हमने सरकार में रहते हुए महिलाओं को गौशालाओं में रोजगार दिया। सरकार ने गोबर खरीदी प्रक्रिया शुरू की, जिससे आवारा पशुओं की समस्या हल हो गई।

पढ़ें :- UP IAS-PCS Transfers : योगी सरकार ने पांच IAS और छह PCS अफसरों का किया तबादला, बदल गए दो जिलों के जिलाधिकारी

चंद पूंजीपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ हो जाता है, लेकिन एक गरीब किसान 50 हजार का कर्ज न चुका पाए, तो उसे खुदकुशी करनी पड़ती है

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि देश में चंद पूंजीपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ हो जाता है। लेकिन एक गरीब किसान 50 हजार का कर्ज न चुका पाए, तो उसे खुदकुशी करनी पड़ती है। यानी प्रधानमंत्री बड़े-बड़े खरबपतियों का कर्ज माफ कर सकते हैं, लेकिन किसान का कर्ज माफ नहीं कर सकते।

पढ़ें :- Breaking News : देशभर में आज बैंककर्मियों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े कर्मचारी

प्रियंका गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हमने 10 साल में जो किया, वो काम कांग्रेस 70 साल में नहीं कर पाई। जबकि आज सच्चाई यह है कि देश में महंगाई चरम पर है, महिलाएं परेशान हैं खेती महंगी हो गई, किसान आवारा पशु से परेशान है। देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है, युवा परेशान है। पुरानी पेंशन न मिलने से सरकारी कर्मचारी भी परेशान हैं यानी जीवन में तरक्की नहीं हुई, सिर्फ लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि PM मोदी ने कहा कि मैंने कभी हिंदू-मुसलमान नहीं किया। अगर मैं हिंदू-मुसलमान करूं तो प्रधानमंत्री बनने के लायक नहीं रहूंगा। प्रधानमंत्री ने ये बात एक इंटरव्यू में कही, लेकिन अगले ही दिन महाराष्ट्र में जाकर फिर से हिंदू-मुसलमान करने लगे। ये चुनाव आपके भविष्य का चुनाव है। इसलिए एक ऐसी सरकार चुनिए, जिसने हमेशा लोगों के लिए काम किया है। जनता के लिए समर्पित रही है।

BJP ने यहां जो प्रत्याशी दिया है, वो दिन भर सिर्फ जमीनें हड़प रहे हैं

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि BJP ने यहां जो प्रत्याशी दिया है, वो दिन भर सिर्फ जमीनें हड़प रहे हैं। वो यहां के प्रधानों और कोटेदारों को डराने-धमकाने का काम करते हैं, लेकिन आपको BJP प्रत्याशी की हरकतों से डरने की जरूरत नहीं है। क्योंकि जनता को डराने-धमकाने वाले नेता का रायबरेली की राजनीति में कोई काम नहीं है।

देश की जनता अब नरेंद्र मोदी और BJP के नेताओं की बातों पर भरोसा ही नहीं करती

प्रियंका गांधी ने कहा कि देश की जनता अब नरेंद्र मोदी और BJP के नेताओं की बातों पर भरोसा ही नहीं करती है। ये लोग एक दिन कहते हैं कि हम सबके खाते में 15-15 लाख डालेंगे। अगले दिन BJP के नेता कहते हैं ये तो ‘चुनावी जुमला’ था। आखिर जनता इन पर कैसे भरोसा करे ? आज तो सवाल उठाना मुश्किल हो गया है। अमित शाह की रैली में पत्रकार ने सवाल उठाया तो उसे BJP के कार्यकर्ताओं ने पीट दिया। महिला शिक्षामित्र अपने हक के लिए प्रदर्शन करती हैं तो उन्हें मारा-पीटा जाता है। यही नहीं, उनपर रासुका लगा दिया जाता है।

अगर वो आपके सांसद बनेंगे तो आप खुश होंगे कि हमें ऐसा सांसद मिला है

पढ़ें :- अखिलेश ने 'नीला रंग' अपनाया तो भड़कीं मायावती, बोलीं- नीला कपड़ा इस्तेमाल करने से अम्बेडकरवादी नहीं होने वाले

राहुल गांधी  देश के इकलौते नेता हैं, जो जनता की समस्याओं को सुनने के लिए 4,000 किलोमीटर कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चले हैं। उन्होंने देश के लोगों का दर्द समझने के लिए मणिपुर से महाराष्ट्र तक की यात्रा की है। मैं बताना चाहती हूं कि वो सच्चे इंसान हैं, उन्हें अन्याय बर्दाश्त नहीं होता और वो न्याय के लिए हमेशा लड़े हैं। अगर वो आपके सांसद बनेंगे तो आप खुश होंगे कि हमें ऐसा सांसद मिला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में इतनी भी हिम्मत नहीं है कि चुनाव के समय जनता के सामने आएं तो काम की बात करें

देश में दशकों के लिए जो राजनीति चली, उसकी स्थापना रायबरेली से शुरू हुई थी। 103 साल पहले रायबरेली के किसानों ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन किया था। जब नेहरू जी को इस बारे में पता चला तो वह यहां आए। फिर नेहरू जी किसान आंदोलन के मुखिया से मिले और उनके साथ हक के लिए कंधे से कंधा मिलाकर लड़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में इतनी भी हिम्मत नहीं है कि चुनाव के समय जनता के सामने आएं तो काम की बात करें। देश में बेरोजगारी, महंगाई कैसे कम करेंगे- इस बारे में कुछ नहीं बोलते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...