चिलचिलाती गर्मी और धूप में शरीर को भले ही कुलर और एसी से ठंडक मिल जाती है पर शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए सत्तू शरबत ही फायदा करता है। पेट को ठंडक पहुंचाने के अलावा सत्तू का शरबत पीने से शरीर को कई फायदे होते है।
पढ़ें :- न्यूयार्क के कोर्ट में दर्ज रिश्वतखोरी के मुकदमे को खारिज कराने के लिए गौमत अदानी ने दाखिल की याचिका
सत्तू में प्रोटीन, फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा कैल्शियम और मैग्नीशियम आयरन शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। आज हम आपको सत्तू का शर्बत बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है सत्तू का शरबत बनाने का तरीका।
सत्तू का नमकीन शरबत बनाने के लिए चाहिए यह चीजें-
सत्तू-4 चम्मच
प्याज-1 (बारीक कटा हुआ)
भुना जीरा पाउडर-1 चम्मच
नींबू का रस-1 चम्मच
काला नमक-स्वादानुसार
पानी-जरूरत अनुसार
पुदीना की पत्ता-7 से 8
हरा धनिया- 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
सत्तू का नमकीन शरबत बनाने का तरीका-
पढ़ें :- ''समय रैना'' के कमबैक वीडियो पर ''शक्तिमान'' बोले- कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी रहती है
सत्तू का नमकीन शरबत बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 2 कप पानी डालें। इसके बाद इसमें सत्तू डालें।इसके बाद इसमें जीरा पाउडर, प्याज और धनिया डालें।इसमें नींबू का रस मिक्स करें। इसके बाद इसमें पुदीने की पत्तियां और नमक मिक्स करें। इसके बाद चाहें तो बर्फ के कुछ टुकड़े डाल दें। सभी को मिक्स कर दें।आपका नमकीन सत्तू का शरबत तैयार हैइसे ठंडा सर्व करें।