रियाद: सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा चिंताओं (Public Health and Safety Concerns) का हवाला देते हुए भारत (India) सहित 40 देशों से पोल्ट्री (Poultry), अंडे (Eggs) और संबंधित उत्पादों के आयात पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है। ‘सऊदी फूड एंड ड्रग अथॉरिटी’ (Saudi Food and Drug Authority) द्वारा घोषित यह निर्णय उन देशों में ‘हाइली पैथोजेनिक एवियन इन्फ्लुएंजा’ (Highly Pathogenic Avian Influenza), जिसे आम भाषा में बर्ड फ्लू कहा जाता है। प्रकोप की रिपोर्टों के बाद लिया गया है। इस प्रतिबंध सूची में एशिया, यूरोप और अफ्रीका के कई प्रमुख निर्यातक देश शामिल हैं।
पढ़ें :- IND vs SA LIVE : आज टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में भारत-साउथ अफ्रीका की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
प्रतिबंध के दायरे में आने वाले उत्पाद
SFDA के अनुसार, यह प्रतिबंध जीवित पक्षियों, सेने वाले अंडों (hatching eggs) और बिना गर्म किए गए पोल्ट्री मांस उत्पादों पर लागू होगा। हालांकि, उन उत्पादों को छूट दी गई है जिन्हें वायरस खत्म करने के लिए पर्याप्त उच्च तापमान पर गर्म (Thermally Treated) किया गया है। ऐसे उत्पादों के आयात के लिए आयातकों को प्रमाणित दस्तावेज पेश करने होंगे, जो सऊदी अरब के हीट-ट्रीटमेंट मानकों की पुष्टि करते हों।
भारतीय निर्यातकों पर बड़ा असर
भारत, जो खाड़ी देशों को अंडे और पोल्ट्री उत्पादों का एक प्रमुख निर्यातक है, इस फैसले से काफी प्रभावित होने की संभावना है। हाल के दिनों में खाड़ी देशों में भारतीय टेबल अंडों की मांग में भारी उछाल देखा गया था। उद्योग विश्लेषकों का मानना है कि इस अचानक लगी रोक के कारण भारतीय घरेलू बाजार में उत्पादों की अधिकता हो सकती है, जिससे कीमतों में गिरावट आ सकती है। भारत के अलावा फ्रांस और जर्मनी जैसे यूरोपीय देशों पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ा है।
पढ़ें :- 'सेमी-फाइनल में भारत नहीं पहुंचेगा...' पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारतीय बल्लेबाजी को बताया कमजोर
स्वास्थ्य सुरक्षा और वैश्विक संदर्भ
एवियन इन्फ्लुएंजा एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है जो पक्षियों को प्रभावित करती है, लेकिन इसके कुछ स्ट्रेन संक्रमित जानवरों के संपर्क में आने से इंसानों में भी फैल सकते हैं। सऊदी अरब की यह कार्रवाई ‘वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन फॉर एनिमल हेल्थ’ (WOAH) द्वारा जारी वैश्विक स्वास्थ्य बुलेटिनों पर आधारित है। सऊदी प्रशासन अपनी ‘वन हेल्थ’ नीति के तहत मानव, पशु और पर्यावरण स्वास्थ्य की निगरानी को एकीकृत कर रहा है ताकि भविष्य की महामारियों को रोका जा सके।
घरेलू बाजार की स्थिरता का भरोसा
सऊदी अरब के पर्यावरण, जल और कृषि मंत्रालय ने अपने नागरिकों को आश्वासन दिया है कि इस प्रतिबंध से देश के भीतर पोल्ट्री की आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। मंत्रालय स्थानीय उत्पादकों के साथ मिलकर घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर काम कर रहा है। साथ ही, उन देशों से आयात के विकल्प तलाशे जा रहे हैं जो बर्ड फ्लू से प्रभावित नहीं हैं। यह प्रतिबंध तब तक लागू रहेगा जब तक प्रभावित देशों की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार नहीं हो जाता और अंतरराष्ट्रीय पशु चिकित्सा निगरानी निकायों द्वारा उन्हें सुरक्षित घोषित नहीं कर दिया जाता।