Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan 2022 : भगवान शिव सावन मास में इन 5 राशियों पर रहेंगे मेहरबान , बदलेगा भाग्य

Sawan 2022 : भगवान शिव सावन मास में इन 5 राशियों पर रहेंगे मेहरबान , बदलेगा भाग्य

By संतोष सिंह 
Updated Date

Sawan 2022 : सावन मास बेहद पवित्र और भगवान शिव को समर्पित माना गया है। इस सावन में से दो सोमवार बीत चुके हैं। सावन मास का तीसरा सोमवार 01 अगस्त को पड़ेगा। जबकि सावन मास का आखिरी सोमवार 8 अगस्त, 2022 को पड़ेगा।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

सावन सोमवार व्रत का खास महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन की गई भगवान शिव (Lord Shiva) की उपासना व्यर्थ नहीं जाती। इसलिए शिवजी के भक्त सावन मास के सोमवार (Sawan Somvar) को भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन का महीना कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ है। माना जा रहा है कि सावन मास में इन लकी राशियों (Lucky Zodiac Signs) पर भोलेनाथ मेहरबान रहने वाले हैं। आइए जानते हैं उन 5 लकी राशियों के बारे में जिस पर भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होने वाला है।

मिथुन राशि- ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि सावन का महीना मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। भगवान शिव की कृपा से इन्हें हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के कई योग बनेंगे। बिजनेस में आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी. इस राशि से संबंधित जातकों के लिए सावन मास में शिवजी के साथ-साथ मां पार्वती की पूजा विशेष फलदायी साबित होगी।

कर्क राशि- इस राशि वालों के लिए सावन का महीना बेहद शुभ रहने वाला है। पूरे सावन मास में भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी। इस दौरान कर्जों के मुक्ति मिल सकती है। साथ ही आर्थिक जीवन पहले से बेहतर रहेगा। नौकरी-रोजगार में सफलता मलने के योग हैं। सावन मास में माता-पिता की सेवा के साथ-साथ शिवजी की पूजा शुभ फालदायी रहेगी।

तुला राशि- सावन मास में इस राशि पर शिवजी मेहरबान रहने वाले हैं। ज्योतिष के जानकार बता रहे हैं कि सावन में इस राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही सावन मास में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सावन सोमावार के दिन शिव जी को गंगाजल अर्पित करना शुभ रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को नई नौकरी का ऑाफर मिल सकता है।

पढ़ें :- Shukra Asta 2024:  विवाह के कारक ग्रह शुक्र हुए अस्त, नहीं होंगे शुभ काम

कुंभ राशि- कुंभ राशि से संबंधित लोगों के लिए भी सावन का महीना शुभ साबित होगा। दरअसल इस महीने में भग्य का साथ मिलेगा। मित्रों और परिवार के सदस्यों के आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। नया घर या वाहन खरीदने का शुभ योग बनेगा। आर्थिक समस्या दूर हो सकती है।

मीन राशि- भोलेनाथ समर्पित साव का महीना मीन राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। सावन मास की पूरी अवधि में सितारे बुलंद रहेंगे। साथ ही किस्मत का साथ मिलेगा। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। नौकरी में लाभ का योग है। सावन सोमवार को शिवलिंग पर जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

Advertisement