Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan 2024 : भगवान शिव का प्रिय महीना सावन लगेगा इस तारीख से , जानें इस बार कितने सोमवार आएंगे

Sawan 2024 : भगवान शिव का प्रिय महीना सावन लगेगा इस तारीख से , जानें इस बार कितने सोमवार आएंगे

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan 2024 : भगवान शिव का प्रिय महीना सावन है। इस पूरे महा में शिव भक्त पूरे विधि विधान से भोलेनाथ का जलाभिषेक करते है और व्रत का पालन करते है। धार्मिक मान्यता अनुसार सावन के पूरे एक महीने तक भगवान भोलेनाथ धरती पर निवास करते हैं। इसलिए सावन (Sawan) में शिव जी (Shiv Ji) की पूजा, जलाभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।

पढ़ें :- 'चीनी नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी ईरान से जंग हारेगा अमेरिका? दो सच साबित हो चुकी हैं, ऐसा हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका

सावन 
वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष सावन माह की प्रतिपदा तिथि 21 जुलाई 2024 को दोपहर 3 बजकर 46 मिनट से शुरू होगी और 22 जुलाई को दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार सावन का महीना 22 जुलाई 2024, सोमवार के दिन शुरू होगा। सावन के महीने का समापन 19 अगस्त को होगा। इस बीच आने वाले प्रत्येक सोमवार बहुत महत्व है। सावन के सोमवार के दिन भक्त सावन सोमवार का व्रत रखते हैं।

शास्त्रों में वर्णन है कि जब चातुर्मास में भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं तब महादेव ही सृष्टि का पालन करते हैं।  शिव पुराण के अनुसार सावन चातुर्मास का पहला महीना होता है, जिसके अधिपति शंकर जी है। इस दौरान भोलेनाथ पृथ्वी पर वास कर अपने भक्तों के दुख, कष्ट दूर करते हैं। सावन शिवरात्रि 2 अगस्त को मनाई जाएगी।

सावन सोमवार व्रत
पहला सावन सोमवार व्रत: 22 जुलाई 2024
दूसरा सावन सोमवार व्रत: 29 जुलाई 2024
तीसरा सावन सोमवार व्रत: 5 अगस्त 2024
चौथा सावन सोमवार व्रत: 12 अगस्त 2024
पांचवा सावन सोमवार व्रत: 19 अगस्त 2024

 

पढ़ें :- Kalashtami Vrat 2026 :  कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव की विशेष पूजा की जाती है , जानें तिथि और व्रत नियम  
Advertisement