Sawan 2025 Start Date : श्रावण मास भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। मान्यता कि इस दौरान शिव जी की सच्चे मन से पूजा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यह भी मान्यता है कि सावन के पूरे एक महीने शिव जी कैलाश पर्वत से आकर अपनी ससुराल कनखल में ही निवास करते हैं। इसलिए कनखल के दक्षेश्वर मंदिर में शिव के जलाभिषेक का खास महत्व है। पंचांग के अनुसार, इस बार सावन के महीने की शुरुआत 11 जुलाई से होगी और वहीं, इस माह का समापन अगले महीने यानी 09 अगस्त को होगा। इस बार सावन में 4 सोमवार व्रत पड़ेंगे।
पढ़ें :- Mohini Ekadashi 2026 : मोहिनी एकादशी इस दिन मनाई जाएगी ? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
सावन सोमवार की तिथियां
पहला सोमवार- 14 जुलाई 2025
दूसरा सोमवार- 21 जुलाई 2025
तीसरा सोमवार- 28 जुलाई 2025
चौथा सोमवार- 4 अगस्त 2025
इस महीने भगवान शिव की विधि-विधान के साथ पूजा होती है। सावन के पावन महीने में शिव के भक्त कावड़ लेकर आते हैं। पवित्र नदियों का जल कांवड़ में भरते हैं और शिवालयों में जाकर उस जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं। यह सदियों से चली आ रही परंपरा है।
मंगला गौरी व्रत 2025 डेट
15 जुलाई को सावन का पहला मंगला गौरी व्रत
22 जुलाई को सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत
29 जुलाई को सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत
05 अगस्त सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत