Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan Mein Shani Dev : सावन में शनिदेव की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय, इस माह में न्याय के देवता जल्द प्रसन्न हो जाते हैं

Sawan Mein Shani Dev : सावन में शनिदेव की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय, इस माह में न्याय के देवता जल्द प्रसन्न हो जाते हैं

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan Mein Shani Dev : सावन माह में भगवान शिव की कृपा पाने का विशेष् माह है। इस माह में  भगवान शिव को प्रसन्न कर उनसे वारदान पाया जा सकता है। इसी प्रकार न्याय के देवता शनिदेव को भी इस माह में प्रसन्न किया जा सकता है। शनिदेव के गुरु भगवान शिव ही हैं। इसलिए भगवान शिव को जलाभिषेक करने से शनिदेव भी प्रसन्न होते है। सावन के शनिवार के दिन भगवान शिव के पश्चात शनि की पूजा काफी विशेष मानी गई है।

पढ़ें :- Amazing Owl Facts : उल्लू को कहीं सौभाग्य माना जाता है तो कहीं अशुभ , ऐसे देता है सफलता का संकेत

करें ये उपाय

(1) भगवान शिव के समक्ष  शनिदेव की पूजा करने से शनिदेव शीघ्र प्रसन्न हो जाते है।

(2) सावन के शनिवार को शिवलिंग का जलाभिषेक जल में काले तिल डालकर करने से शनि देव की कृपा बरसती है।

(3) सावन शनिवार को गहरा नीले रंग (शनिदेव का प्रिय रंग ) के वस्त्र पहनकर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।

पढ़ें :- Hanuman ji ने की थी इतिहास में सबसे पहली सर्जिकल स्ट्राइक, रामायण में हो चुका वर्णन

(4) शनिदेव के मंत्रों का जाप सावन शनिवार को रुद्राक्ष की माला से करने से भी शनि के दोष से मुक्ति मिलती है।

Advertisement