Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan Shivratri 2025 :  सावन शिवरात्रि पर भोले बाबा को ऐसे मनाएं ,  लग जाएगी लाटरी

Sawan Shivratri 2025 :  सावन शिवरात्रि पर भोले बाबा को ऐसे मनाएं ,  लग जाएगी लाटरी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan Shivratri 2025 :  सावन शिवरात्रि 2025 भगवान शिव के भक्तों के लिए उत्सव का दिन है। भोले की मस्ती में भक्तगण शिवालयों में बम बम बोलते है। शिवलिंग पर जलाभिषेक करते है। मंदिर में  शिव स्तुति और घंट -घडियालों के स्वर सम्मोहित कर लेते है।
सनातन धर्मियों के यह एक  अत्यंत पूजनीय दिन है।  शिवरात्रि का दिन शिव  भक्ति के चरम का प्रतीक है। भक्त उपवास करते हैं। दूध, शहद, गंगाजल और बेलपत्र से अभिषेक करते हैं और सुरक्षा, समृद्धि और शांति के लिए महादेव से आशीर्वाद मांगते हैं।

पढ़ें :- Navratri 2025 Day 8 Maa Mahagauri : देवी महागौरी की पूजा से पाप , कष्ट और नकारात्मकता दूर होती है , जानें उपाय

आध्यात्मिक और ज्योतिषीय रूप से शिवरात्रि को महत्वपूर्ण, माना जाता है कि रुद्राभिषेक जैसे अनुष्ठान कर्म संबंधी नकारात्मकता को दूर करते हैं और आंतरिक परिवर्तन लाते हैं। इस दिन गंगा में डुबकी लगाना विशेष रूप से पवित्र माना जाता है।

इस वर्ष सावन शिवरात्रि की तिथि 23 जुलाई 2025, बुधवार को है। चतुर्दशी तिथि 23 जुलाई 2025 को सुबह 04:39 बजे शुरू होगी और 24 जुलाई 2025 को सुबह 02:28 बजे समाप्त होगी।

पौराणिक मान्यता है कि यह दिन भगवान शिव और देवी पार्वती के दिव्य मिलन का प्रतीक है। यह समुद्र मंथन की लौकिक घटना से भी जुड़ा है, जहां शिव ने दुनिया को बचाने के लिए जहर पी लिया था। आइये जानते है कुछ उपायों के बारे में जिसे शिवरात्रि के दिन करने से जीवन में लाटरी लग जाती है। इन उपायों को श्रद्धा और विश्वास के साथ करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन में सुख, समृद्धि, और सफलता का आगमन होता है

1. शिवलिंग का अभिषेक
महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का गंगाजल, दूध, दही, शहद, और घी से अभिषेक करें.
अभिषेक के बाद बेलपत्र, धतूरा, और फूल चढ़ाएं.
2. शिव मंत्र जाप 
“ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें
यह मंत्र भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत प्रभावी माना जाता है।
3. दान-दक्षिणा दें
महाशिवरात्रि के दिन गरीबों को भोजन और वस्त्र दान करें।
ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा दें।
गरीबों को भोजन कराएं।
4. दीपक जलाएं
शिव मंदिर में दीपक जलाएं।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : नवरात्रि की महाअष्टमी कल , जानें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

अपनी मनोकामना कहते हुए भगवान शिव से प्रार्थना करें।
शिवलिंग पर चढ़ाए गए बेलपत्र को अपने पास रखें।

 

Advertisement