Sawan Somwar 2024 : भगवान भोलेनाथ को समर्पित सावन के महीने का समापन भी सोमवार के दिन ही हो रहा है। इस बार सावन के अंतिम सोमवार पर कई शुभ योग का निर्माण होने जा रहा है। दरअसल, अंतिम सोमवार पर श्रवण नक्षत्र के साथ सावन पूर्णिमा का संयोग भी बन रहा है। ऐसे में शिव भक्तों को विधि विधान से पूजा पाठ करने से अनंत फल की प्राप्ति होगी। इस दिन व्रत रखना और भगवान शिव की पूजा में शिवलिंग पर जल चढ़ाने का विशेष महत्व होता है।
पढ़ें :- Durga Saptashati Infallible Mantras : दुर्गा सप्तशती के अचूक मंत्र जपने से दूर होगी बाधाएं , मिलेगी कार्यों में सफलता
सावन अंतिम सोमवार शुभ योग
सावन का अंतिम सोमवार 19 अगस्त को है। इस दिन रक्षाबंधन और शोभन योग रहेगा। इस दिन कई शुभ योग बन रहे है।
श्रवण नक्षत्र और धनिष्ठा
सावन के अंतिम सोमवार के दिन श्रवण नक्षत्र और धनिष्ठा भी बना रहेगा। इसके अलावा चंद्रमा और शनि की कुंभ राशि में युति होने से गजकेसरी राजयोग भी बनेगा।
सर्वार्थ सिद्धि योग
भगवान भोलेनाथ के प्रिय सावन के अंतिम सोमवार के दिन चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से केंद्र भाव में होंगे। इसी के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग भी रहने वाला है। रवि योग सुबह 8 बजकर 10 मिनट से आरंभ होगा। सावन के अंतिम सोमवार पर 5 शुभ योग के साथ राजयोग का ये संयोग बहुत ही शुभ फल देने वाला साबित होगा।