Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan Vastu Tips : सावन में वास्तु के इन उपायों को करने से मिलेगी महादेव की कृपा , जीवन में होगा समृद्धि और शुभता का उजाला

Sawan Vastu Tips : सावन में वास्तु के इन उपायों को करने से मिलेगी महादेव की कृपा , जीवन में होगा समृद्धि और शुभता का उजाला

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan Vastu Tips : भगवान शिव को समर्पित सावन मास शुरू हो गया है। भोलेनाथ की  कृपा पाने के लिए इस मास में घर में शिव भक्ति का वातावरण बनाना जरूरी है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार महादेव की कृपा जिस भक्त पर हो जाए उसके जीवन में समृद्धि और शुभता का उजाला हो जाता है। घर की साफ-सफाई के साथ शुद्धता ध्यान रखना आवश्यक हो जात है। घर में बेकार और टूटे फूटे सामानों को बाहर निकाल कर हटा दें। बेकार सामान नवऊर्जा के प्रवाह में बाधा बनते है।

पढ़ें :- Navratri 2025 Day 8 Maa Mahagauri : देवी महागौरी की पूजा से पाप , कष्ट और नकारात्मकता दूर होती है , जानें उपाय

1.  घर के मुख्य द्वार को सुंदर नेम प्लेट और शुभ तोरणों से सजाया चाहिए। सामने वाले दरवाजे के बाहर फव्वारे, जूते की रैक या जानवरों की मूर्तियों को रखने से बचना चाहिए। प्रवेश द्वार को काले रंग से रंगने से भी बचना चाहिए

2. घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए घर के अंदरूनी हिस्से तेज रोशनी से जगमगाते रहे हैं। आपको घर की सभी खिड़कियां भी रोजाना कम से कम 2 से 3 घंटे खुली रखनी चाहिए। शाम के समय अपने घर में जल स्रोत के पास एक दीया जलाएं। यह घर में सभी के सामान्य स्वास्थ्य की रक्षा और सुधार करेगा।

3.झाड़ू को धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। घर में पुरानी या फिर टूटी झाड़ू रखने से रोग और दरिद्रता आती है। नौकरी में रुकावट, धन का अपव्यय और व्यापार में भी घाटा होता है। ऐसे में शनिवार और अमावस्या को झाड़ू बदलना चाहिए। नई झाड़ू को गुप्त स्थान पर रखना चाहिए और पैर न लगने दें।

4.घर रखी पुरानी, बेकार और सड़ा-गला अनाज रोग, कलह और मानसिक थकावट पैदा करता है। साथ ही यह घर की समृद्धि को भी नष्ट करा है। इसके साथ ही दवा बॉक्स और रसोईघर की साफ-सफाई करें और पुराने मसाले, आटा और तेल आदि हटाकर ताजे खाद्य पदार्थों को रखें।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : नवरात्रि की महाअष्टमी कल , जानें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
Advertisement