Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले शूटरों की तलाश तेज, CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग

सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले शूटरों की तलाश तेज, CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर रविवार सुबह बाइक सवार हमलावारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद हड़कंप मच गया। वहीं, अब सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों हमलावरों की तस्वीर सामने आ गई है।

पढ़ें :- 83 की उम्र में भी ‘वर्क मशीन’ अमिताभ बच्चन, फिल्मों से लेकर KBC तक फुल ऑन एक्टिव

इसमें एक हमलावर काली और सफेद टी-शर्ट में नजर आ रहा, जबकि दूसरा लाल टी-शर्ट में दिख रहा है। कहा जा रहा है कि, सीसीटीवी फुटेज से ये तस्वीर सामने आयी है। इस तस्वीर के आधार पर दोनों की सरगर्मी से तलाश तेज हो गई है। पुलिस, दोनों को ढूंढने में जुटी हुई है।

वहीं, इस घटना के बाद इसकी जांच शुरू हो गयी है। इसके साथ ही सलमान खान पर खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस गोलीबारी के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर सलमान खान को किससे सबसे अधिक खतरा है? बता दें कि सलमान खान को विश्नोई गैंग से काफी खतरा है।

 

पढ़ें :- ईडन गार्डन्स में आज KKR vs PBKS का घमासान, बारिश बन सकती है ‘गेमचेंजर’
Advertisement