Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Solar Eclipse 2023 : वर्ष का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा इस तारीख को, जानें इन राशियों पर क्या होगा असर

Solar Eclipse 2023 : वर्ष का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा इस तारीख को, जानें इन राशियों पर क्या होगा असर

By अनूप कुमार 
Updated Date

 Solar Eclipse 2023 : सूर्य ग्रहण एक अद्भुत खगोलीय घटना है। खगोल में होने वाली इस घटना का जीव जगत पर सीधा असर पड़ता है। पशु पक्षी मानव और वनस्पतियां इसके प्रभाव से प्रभावित होते है। सूर्य ग्रहण को धर्म और ज्योतिष में भी बहुत महत्‍वपूर्ण माना गया है। वर्ष 2023 में 4 ग्रहण लगने हैं। इनमें से 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण हैं। 1 सूर्य ग्रहण और 1 चंद्र ग्रहण लग चुका है। अब 1 सूर्य ग्रहण और 1 चंद्र ग्रहण लगना बाकी है। साल 2023 का अगला सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को लगेगा। यह साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 की रात 08:34 बजे से शुरू होगा और मध्‍यरात्रि 02:25 बजे खत्म होगा। ये ग्रहण  भारत में दिखाई नहीं देगा और इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

पढ़ें :- Guru Grah Ka Nakshatra Parivartan : गुरु ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से शुभ समाचार मिलेगा, बिजनेस और करियर में होगा खास लाभ

इन राशियों पर होगा असर

मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण नकारात्मक नतीजे दे सकता है। इन लोगों को करीबियों से धोखा मिलने की आशंका है। नौकरी करने वालों को समस्‍याएं-चुनौतियों झेलनी पड़ सकती है।

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों को सूर्य ग्रहण आर्थिक नुकसान करवा सकता है। किसी विवाद में पड़ने से बचें.

कन्या राशि : कन्या राशि वालों के लिए भी सूर्य ग्रहण शुभ नहीं कहा जा सकता है। इन जातकों के परिजनों-दोस्तों से मतभेद हो सकते हैं।

पढ़ें :- Surya Grahan 2024 : इस दिन लग रहा है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण , सूतक काल के बारे में जानें

तुला राशि : सूर्य ग्रहण का बुरा प्रभाव तुला राशि के जातकों पर भी पड़ सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। व्यवहार में चिड़चिड़ापन रह सकता है। लोगों से संभलकर बात करें।

Advertisement