1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Surya Grahan 2024 : इस दिन लग रहा है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण , सूतक काल के बारे में जानें

Surya Grahan 2024 : इस दिन लग रहा है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण , सूतक काल के बारे में जानें

ग्रहण को खगोल सबसे अद्भुत घटना  माना जाता है। ग्रहण दो प्रकार के होते। सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण होने वाले प्रभावों के बारे विस्तार से बताया गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Surya Grahan 2024 Date and Time : ग्रहण को खगोल की सबसे अद्भुत घटना मानी जाती है। ग्रहण दो प्रकार के होते। सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण होने वाले प्रभावों के बारे विस्तार से बताया गया है। ग्रहण का प्रभाव जीव जगत और वनस्पतियों पर भी पड़ता है।

पढ़ें :- नाग पंचमी के दिन गुड़िया को क्यों पीटा जाता है? जानिए इसके पीछे की पौराणिक और लोक मान्यताएं

वैदिक पंचांग के अनुसार, अप्रैल माह में वर्ष 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगा था और अब अक्टूबर माह में साल का अंतिम और दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। पहला सूर्य ग्रहण भारतीय भूभाग में दर्शनीय नहीं था। ऐसे में आइए जानते हैं, कब लगेगा वर्ष का दूसरा सूर्य ग्रहण।

सूर्य ग्रहण 2024 तिथि
वैदिक पंचांग के अनुसार, वर्ष 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 02 अक्टूबर 2024, बुधवार के दिन लगेगा। पंचांग में बताया गया है कि यह सूर्य ग्रहण रात 09:10 से सुबह 03:17 तक रहेगा। लेकिन यह भारत में दर्शनीय नहीं होगा। यही कारण है कि भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं रहेगा।

किन देशों में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण 2024?
वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्ष 2024 का अंतिम सूर्य ग्रहण मैक्सिको, ब्राजील, चिली, पेरू, न्यूजीलैंड, अर्जेंटीना, आर्कटिक, कूक आइलैंड, उरुग्वे आदि देशों में दर्शनीय होगा।

ता दें कि सूर्य ग्रहण से ठीक 10 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है और इस दौरान में कई प्रकार के नियम और पाबंदियों का पालन किया जाता है। बता दें कि सूतक काल को अशुभ समय की श्रेणी में रखा गया है। इसलिए इस दौरान पूजा-पाठ पर रोक लग जाती है।

पढ़ें :- भारत का ये है बेहद अनोखा और रहस्यमयी देवी मंदिर, जहां पुरुष साड़ी पहनकर और 16 श्रृंगार धारणकर देवी मां से मांगते हैं मन्नत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...