Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को किया ढेर, एक करोड़ का इनामी भी मारा गया

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को किया ढेर, एक करोड़ का इनामी भी मारा गया

By शिव मौर्या 
Updated Date

गरियाबंद। छत्तीगढ़ के गरियाबंद जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गयी। इस मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। कहा जा रहा है कि, इसमें एक इनामी नक्सली भी मारा गया है, जिसपर एक करोड़ का इनाम था। हालांकि, अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मीडिया में इस मुठभेड़ को लेकर चर्चा जारी है।

पढ़ें :- केते एक्सटेंशन के लिए वन एवं पर्यावरण को दी मंज़ूरी, यह छत्तीसगढ़ को “अडानीगढ़” बनाने की ओर भाजपा का एक और कदम: भूपेश बघेल

रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने बताया कि, मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगल में सुरक्षाबल नक्सल विरोधी अभियान को लेकर सर्च अभियान चला रहे थे। इसी अभियान में विशेष कार्य बल (एसटीएफ), कोबरा (सीआरपीएफ की एक विशिष्ट इकाई-कमांडो बटालियन फॉर रेज़ोल्यूट एक्शन) और अन्य राज्य पुलिस इकाइयों के जवान शामिल हुए। इस अभियान में 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। कहा जा रहा है कि, अभी भी रूक-रूककर मुठभेड़ जारी है।

बताया जा रहा है कि, इस एनकाउंटर में एक करोड़ के इनामी नक्सली मनोज मोडेम उर्फ बालकृष्ण भी मारा गया है। हालांकि, अधिकारिक पुष्टि इसकी नहीं हुई है।

Advertisement