Harbhajan Singh’s Security : पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी आम आदमी पार्टी मुश्किल में नजर आ रही है। राघव चड्ढा, पार्टी के छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद कई सांसदों के दल बदलने की संभावना है। जिनमें पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह का नाम भी शामिल हैं। इन अटकलों के बीच पंजाब की भगवंत मान सरकार ने हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ले ली है।
पढ़ें :- लखनऊ में नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर FSDA का बड़ा एक्शन, 14 प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद और 29 निलंबित
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरभजन सिंह के पीए मनदीप सिंह ने बताया है कि पंजाब सरकार ने अचानक कार्रवाई करते हुए सांसद की पूरी पुलिस सिक्योरिटी वापस बुला ली है। हरभजन के घर के बाहर सुरक्षा में तैनात करीब 9 से 10 सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया है। इसके अलावा, उनसे सरकारी पायलट कार भी वापस ले ली गई है। इन घटनाक्रमों को राघव चड्ढा की ओर से किए गए दावों से जोड़कर देखा जा रहा है।
चड्ढा ने भाजपा में शामिल होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि आप के 7 राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़ रहे हैं और भाजपा के संपर्क में हैं। इन में हरभजन सिंह का नाम भी चर्चा में है। हालांकि, पूर्व क्रिकेटर ने इस मामले में अभी तक चुप्पी साध रखी है। लेकिन, पंजाब सरकार की ओर से सुरक्षा वापस लिया जाना उनके खिलाफ नाराजगी को दर्शाता है।