Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Deepika Padukone की हमशक्ल को देख रणवीर सिंह को आया चक्कर, आप भी देखें तस्वीरें

Deepika Padukone की हमशक्ल को देख रणवीर सिंह को आया चक्कर, आप भी देखें तस्वीरें

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Deepika Padukone’s lookalike: आपने ये बात तो सुनी ही होगी की एक ही शक्ल के तकरीबन 7 लोग होते हैं. वहीं इस  बात को कई बार सच होते भी देखा गया है. आम इंसान ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स के भी हमशक्ल देखे गए हैं. दरअसल, इन दिनों रणबीर सिंह (Ranbir Singh) की मस्तानी की हमशक्ल देख फैन्स के होश उड़ गए.

पढ़ें :- Parineeti Chopra's throwback video: दूरदर्शन के कार्यक्रम में गाना गाती दिखी परिणीति चोपड़ा, थ्रोबैक वीडियो वायरल

आपको बता दें, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की हमशक्ल को देखकर एक बार ​को आप भी दांतों तले अपनी उंगलियां दबा लेंगे। अगर आप दीपिका और उनकी डुप्लीकेट को एक साथ देख लें तो असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो जाएगा।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की हमशक्ल का नाम रिजुता घोष देब (Rijuta Ghosh Deb) है। रिजुता दिखने में हूबहू दीपिका की तरह ही दिखती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस को हैरान कर रही है। रिजुता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रिजुता का इंस्टाग्राम अकाउंट (Rijuta’s Instagram account) उनकी रील और तस्वीरों से भरा पड़ा है।

इन तस्वीरों को देखकर फैंस उन्हें रिजुता का हमशक्ल बोलते हैं। रिजुता न सिर्फ लुक बल्कि कद-काठी, रंग और बाल सब कुछ दीपिका की तरह है। बस वो एक चीज में दीपिका से पीछे रह गईं वो ये एक्ट्रेस की तरह रिजुता के डिम्पल नहीं पड़ते हैं।

दीपिका की तरह दिखने की वजह से सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वहीं सोशल मीडिया पर कोई रिजुता को दीपिका की हमशक्ल कहता है तो कोई डुप्लीकेट। वहीं कई यूजर्स उन्हें दीपिका पादुकोण 2.0 बोल रहे हैं। तो वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘बस रणवीर सिंह आपको गलती से न देख लें, नहीं तो वह भी हैरान हो जाएंगे।’ रिजुता के प्रोफेशन की बात करें तो वो एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं।

 

Advertisement