बाराबंकी। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने यूपी की योगी सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। बेखौफ अपराधी कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं। 24 घंटे में 13 हत्याएं इसकी पुष्टि करती है। सरकार अपराध को रोकने में विफल हो गयी है।
पढ़ें :- Sadhvi Niranjan Jyoti: पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को बनाया गया राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष
स्वामी प्रसाद मौर्य मंगलवार को बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला स्थित गोड़ा गांव के हुई शैलेंद्र मौर्य की निर्मम हत्या के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे। शैलेन्द्र मौर्य के परिवारजनों से मिलने के बाद उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, अपराधियों के आगे प्रदेश सरकार घुटने टेक दी है। पूरे प्रदेश में जंगलराज है।
जनपद – बाराबंकी,थाना- मोहम्मदपुर खाला, स्थित ग्राम- गोड़ा में दबंगों द्वारा की गई निर्मम हत्या स्व0 शैलेन्द्र मौर्य के परिवार जनों से मिलाकर शोक संवेदना व्यक्त की। pic.twitter.com/a4UpybQqTb
— Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) May 27, 2025
पढ़ें :- डु प्लेसिस ने टिम सीफर्ट और फिन एलन का किया समर्थन, कहा- आंद्रे रसेलकी भूमिका निभाएंगे कैमरन ग्रीन
उन्होंने सरकार पर न्याय देने में भेदभाव का भी आरोप लगाया। साथ ही कहा, इसके कारण अपराधी बेखौफ हो गए हैं और कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत हत्यारे एक विशेष जाति के हैं। भाजपा की सरकार ने सपा के गुंडाराज को भी पीछे छोड़ दिया है। प्रदेश में आज दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज पर अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि शैलेंद्र मौर्य के मामले में भी पहले ही पुलिस को सूचना मिल चुकी थी। अगर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की होती तो शैलेंद्र की हत्या नहीं होती।