Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shakun Shastra: दाहिना कान फड़कने का संकेत है कोई उच्च पद प्राप्त होगा, जानिए अंग फड़कने के शकुन-अपशकुन

Shakun Shastra: दाहिना कान फड़कने का संकेत है कोई उच्च पद प्राप्त होगा, जानिए अंग फड़कने के शकुन-अपशकुन

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shakun Shastra: दैनिक जीवन में शरीर बहुत प्रतिक्रिया देता रहता है। शरीर के अंगों के अंग फड़कने का विशेष संकेत होता है। पुरुष और स्त्रियों में अंग फड़कने को लेकर अलग अलग संकेत होते है। पुरुष के शरीर का अगर बायां भाग फड़कता है तो भविष्य में उसे कोई दुखद घटना झेलनी पड़ सकती है। वहीं अगर उसके शरीर के दाएं भाग में हलचल रहती है तो उसे जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जबकि महिलाओं के मामले में यह उलटा है। अंग के दिन में फड़कने से लाभ होता है तो उसी अंग के रात्रि में फड़कने से हानि होती है। शुभ-अशुभ और शकुन-अपशकुन के प्रश्न पर पौराणिक ग्रंथ शकुन शास्त्र में बहुत विस्तृत व्यख्या मिलती है।आईये जानते है अंग फड़कने के शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में।

पढ़ें :- 04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

1.व्यक्ति की हथेली फड़क रही हो तो इसका मतलब आपको जल्द ही धनलाभ होने वाला है।
2.बायां घुटना फड़के तो इसका मतलब आपके सारे काम बिना किसी रुकावट पूरे हो जाएंगे।
3.दाहिना कान फड़कने का मतलब व्यक्ति को कोई उच्च पद प्राप्त होगा।
4.यदि किसी व्यक्ति की नाक फड़के तो उसे धन की प्राप्ति होती है।
5.इंसान का दाहिना कंधा फड़कने का मतलब अत्यधिक धन लाभ और बायां कंधा फड़कने का मतलब जल्द मिलने वाली सफलता से होता है।
6.स्त्री की बायीं आंख फड़कना ठीक नहीं।

Advertisement