Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shakun Shastra: इस दिन पीले वस्‍त्र धारण करना शुभ,जानिए किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए

Shakun Shastra: इस दिन पीले वस्‍त्र धारण करना शुभ,जानिए किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shakun Shastra : शुभ शकुन की चाहत सभी को होती है। किसी भी नये कार्य की शुरुआत में यदि कोई शुभ शकुन का संकेत मिल जाय तो कार्य करने वाले का मनोबल दो गुना हो जाता है। इसी तरह कार्य में सफलता न मिलने पर बार बार मन में यह विचार चलता रहता है कि कार्य की शुरुआत करने के समय शकुन ठीक नहीं था।

पढ़ें :- 06 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशि के लाोगों के कार्यक्षेत्र में हो सकता है विस्तार

प्राचीन हिंदू ग्रंथ शकुन शास्त्र में शकुन अशकुन के बारे में बताया गया है।ऐसी मान्यता सदियों से चली आ रही है कि शकुन संकेत को जान कर जब कार्य शुरू किया जाता है तो कार्य में निश्चित ही सफलता मिलती है। आइये जानते हैं जीवन के एक महत्वपूर्ण पहलू वस्त्र के बारे में शकुन शास्त्र से हमें क्या मार्गदर्शन मिलता है।

1.जीवन में रंगों का बहुत महत्व है। शुभ कार्य में शुभ रंग के वस्त्र पहनने चहिए।
2.सोमवार को सफेद रंग के कपड़े पहनने से मन शीतल और शांत रहता है।
3. मंगल का रंग लाल बताया जाता है और इसलिए इस दिन का शुभ रंग लाल को माना जाता है।
4.गुरु ग्रह को प्रसन्न रखने के लिए इस दिन पीले वस्त्र धारण शुभ होते है।
5.शुक्रवार को सफेद या फिर हल्‍के गुलाबी रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। की सलाह दी जाती है ।
6.शनि की कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन काले रंग के कपड़े पहनने चहिए।

Advertisement