Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shakun Shastra : खाना खाते समय क्रोध और बातचीत न करें, जानिए भोजन करने के शुभ -अशुभ संकेतों के बारे में

Shakun Shastra : खाना खाते समय क्रोध और बातचीत न करें, जानिए भोजन करने के शुभ -अशुभ संकेतों के बारे में

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shakun Shastra: भोजन ऊर्जा का स्रोत है। सेहत के लिए शुद्ध भोजन करना बहुत आवश्यक है।प्राचीन धार्मिक पुस्तकों में भोजन बनाने और भोजन को ग्रहण करने के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया है। अन्न और अन्न की शुद्धता  के बारे में भी पौराणिक ग्रंथों में विशेष रूप से बताया गया। सात्विक भोजन शरीर को बलिष्ठ बनाता है। भोजन करने को लेकर शास्त्र उन नियमों को बताते है जो शरीर को निरोगी बनता है।आइये जानते है भोजन करने के शुभ अशुभ संकेतों के बारे में।

पढ़ें :- 30 अप्रैल 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

1.दक्षिण दिशा में बैठ कर भोजन करना अशुभ होता है, इससे व्यक्ति को पाचन समेत कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
2.खाना खाने के बाद थाली में हाथ नहीं घुलना चाहिए। यह शुभ नहीं माना जाता है।
3.हमेशा भोजन बैठकर करें। कभी भी सीधे जमीन पर बैठकर भोजन न करें, बल्कि आसन बिछाएं।
4.बिस्तर पर बैठ कर भोजन नहीं करना चाहिए।
5.खाना खाते समय क्रोध और बातचीत न करें। इसके अलावा भोजन करते समय अजीब सी आवाजें निकालना भी अच्छा नहीं होता।
वास्तु के अनुसार रात के समय किचन में जूठे बर्तन छोड़ने से धन की हानि होती है।
6.वास्तु शास्त्र के अनुसार रात को बाथरूम में बाल्टी में पानी भरकर रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है।
7.पानी से भरी बाल्टी किचन में रखने से आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।
8.वास्तु शास्त्र के मुताबिक सूर्यास्त के बाद किसी को भी दान के रूप में दही, दूध और नमक नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता का वास होने लगता है।  आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement