Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shakun Shastra : करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं तो काले रंग के कछुआ को उत्तर दिशा में रखें, जाने शुभ एवं अशुभ- शकुन के बारे में

Shakun Shastra : करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं तो काले रंग के कछुआ को उत्तर दिशा में रखें, जाने शुभ एवं अशुभ- शकुन के बारे में

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shakun Shastra: अक्सर आप लोगों ने लोगों को यह कहते हुए सुना हो कि जब शुभ मुहूर्त होगा तब ये काम करेंगे, या ,फलां काम को करने के पहले ही शुभ शकुन मिल गया। सनातन जीवन शैली में शुभ शकुन को मानने  की परंपरा सदियों पुरानी है। हजारों वर्ष पहले से ही भारत वर्ष में शुभ शकुन और अपशकुन के विषय पर विचार होता  आया है। कार्यों की सफलता और असफलता के पीछे अंतिम लाईन का सबसे अंतिम शब्द यही होता है कि शकुन ठीक था या शकुन ठीक नहीं था। धार्मिक ग्रंथ शकुन शास्त्र में इस विषय पर बहुत ही विस्तृत रूप से बताया है।आईये जानते है शकुन शास्त्र में बताई गई बातों के बारे में ।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

1.कछुआ धार्मिक रूप से अत्यंत शुभ माना गया है इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

2.घर के मुख्य दरवाजे पर कछुए का चित्र लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में शांति बनी रहती है।

3.कछुआ को घर में रखने से किसी की बुरी नजर नहीं लगती और बीमारियां दूर होती है।

4.कछुआ रखने से घर के लोगों की आयु लंबी होती है, घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।

पढ़ें :- Shukra Asta 2024:  विवाह के कारक ग्रह शुक्र हुए अस्त, नहीं होंगे शुभ काम

5.नया बिजनेस शुरू करते समय अपनी दुकान या ऑफिस में चांदी को कछुआ रखना बहुत शुभ माना जाता है।

6.अगर करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं तो काले रंग के कछुआ को उत्तर दिशा में रखें। ऊर्जा बढ़ने से बिजनेस और करियर में तरक्की की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

Advertisement